बिलासपुर में ट्रेन हादसा: दो ट्रेनों की टक्कर में 8 की मौत, कई गंभीर — रेलवे जांच में खुलासा हुआ असली कारण
मंगलवार दोपहर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए भीषण ट्रेन हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा गतोरा और बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ, जब एक यात्री ट्रेन पीछे से एक मालगाड़ी से जा टकराई..
बिलासपुर। मंगलवार दोपहर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए भीषण ट्रेन हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा गतोरा और बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ, जब एक यात्री ट्रेन पीछे से एक मालगाड़ी से जा टकराई।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मालगाड़ी ने लाल सिग्नल (रेड सिग्नल) पार किया, जिससे यह हादसा हुआ।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा, “आज बिलासपुर के पास एक ट्रेन दुर्घटना हुई है। मुझे जानकारी मिली है कि पांच लोगों की मौत हुई है। बचाव कार्य जारी है। यह बहुत दुखद खबर है। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। घायलों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा और उन्हें 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी जाएगी।”
हादसे के बाद कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई अन्य ट्रेनों का संचालन विलंबित हो गया है। रेलवे की टीमें मौके पर पटरियों की सफाई और बहाली का काम कर रही हैं।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी पुष्टि की कि दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है।
हादसे की वजह क्या थी?
जांच में सामने आया है कि मालगाड़ी स्टेशन पर खड़ी थी, जब यात्री ट्रेन पीछे से आकर उससे टकरा गई। रेलवे अधिकारियों की प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि डीईएमयू (डीज़ल इलेक्ट्रिक मल्टिपल यूनिट) मालगाड़ी ने ‘सिग्नल पासिंग एट डेंजर’ (लाल सिग्नल पार करने) का उल्लंघन किया, जो इस दुर्घटना का मुख्य कारण बना। सरल शब्दों में कहें तो मालगाड़ी ने लाल सिग्नल पार किया, जिससे यह टक्कर हुई।
रेलवे अधिकारियों ने मामले की आधिकारिक जांच शुरू कर दी है, और इस पर विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (Commissioner of Railway Safety) के स्तर पर की जाएगी।
यह जांच यह पता लगाने के लिए होगी कि आखिर गलती कहां हुई और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए क्या सुधारात्मक कदम उठाए जाने चाहिए।
What's Your Reaction?