"एक ही झटके में सबको ढेर कर सकते हैं": खामेनेई के जनाजे में जुटे ईरानी नेताओं पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अगर वाशिंगटन चाहे, तो वह सिर्फ "एक झटके" (One shot) में ईरान के बचे-कुचे पूरे नेतृत्व को खत्म कर सकता है। ट्रंप का यह बयान ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के सप्ताह भर चले जनाजे के कार्यक्रम में जुटे शीर्ष ईरानी नेताओं के संदर्भ में..
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अगर वाशिंगटन चाहे, तो वह सिर्फ "एक झटके" (One shot) में ईरान के बचे-कुचे पूरे नेतृत्व को खत्म कर सकता है। ट्रंप का यह बयान ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के सप्ताह भर चले जनाजे के कार्यक्रम में जुटे शीर्ष ईरानी नेताओं के संदर्भ में आया है। गौरतलब है कि अली खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों में मारे गए थे।
हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका ऐसा कदम उठाने का इच्छुक नहीं है क्योंकि वह ईरान के साथ बातचीत को आगे बढ़ाना चाहता है। न्यूज़ आउटलेट 'एक्सियोस' (Axios) के अनुसार ट्रंप ने कहा, "वे सभी वहां मौजूद हैं। एक झटका [और हम उन सभी को खत्म कर सकते हैं], लेकिन हम ऐसा नहीं करने जा रहे हैं क्योंकि फिर हमारे पास बातचीत करने के लिए कोई बचेगा ही नहीं।"
उन्होंने जनाजे में कुछ ईरानियों को रोते हुए देखकर आश्चर्य भी व्यक्त किया। ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता था कि लोग खामेनेई से नफरत करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "शायद ये नकली आंसू हों।" ट्रंप की इस टिप्पणी पर आर्मेनिया में ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर तीखी प्रतिक्रिया दी। दूतावास ने लिखा, "आप इन चीजों को नहीं समझ सकते क्योंकि आपके पास न तो सभ्यता है, न इतिहास है और न ही सम्मान।"
इससे पहले, 'फोर्थ ऑफ जुलाई' (अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस) के उत्सव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान पर कटाक्ष करते हुए कहा था, "हमने ईरान की हालत खराब कर दी है। वे समझौता करने के लिए बेताब हैं। वे हर हाल में समझौता करना चाहते हैं। हमने उन्हें जनाजे के लिए एक हफ्ते की छुट्टी दी क्योंकि हम अच्छे लोग हैं।"
What's Your Reaction?