हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस पर तंज — "हाथ नहीं, कांग्रेस का चुनाव चिन्ह अब लुंगी होना चाहिए"

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में विकास सिर्फ लुंगी, धोती, सूत और मच्छरदानी बांटने तक सीमित था। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस को अब अपना चुनाव चिन्ह 'हाथ' से बदलकर 'लुंगी' कर लेना चाहिए..

हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस पर तंज — "हाथ नहीं, कांग्रेस का चुनाव चिन्ह अब लुंगी होना चाहिए"
22-04-2025 - 02:24 PM
22-04-2026 - 05:53 PM

डिगबोई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में विकास सिर्फ लुंगी, धोती, सूत और मच्छरदानी बांटने तक सीमित था। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस को अब अपना चुनाव चिन्ह 'हाथ' से बदलकर 'लुंगी' कर लेना चाहिए।

कहाँ दिया बयान

सरमा धेमाजी में एक पंचायत चुनाव रैली को संबोधित कर रहे थे।

क्या कहा मुख्यमंत्री ने?

सरमा ने कहा, कांग्रेस के शासन में विकास का मतलब था – लुंगी, धोती, सूत और अथुवा (मच्छरदानी) बांटना। वे लोग सिर्फ यही भाषा समझते थे। उन्होंने कहा, अब राज्य में हालात बदल चुके हैं। ‘ओरुनोदोई योजनाजैसी पहल के ज़रिए लाभ सीधे महिलाओं के बैंक खातों में पहुंच रहे हैं।”

कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर कटाक्ष

सरमा ने कहा, कांग्रेस को अपना चुनाव चिन्ह 'हाथ' से बदलकर 'लुंगी' कर लेना चाहिए। हालांकि उन्होंने इस टिप्पणी को लेकर आगे कोई स्पष्टता नहीं दी।

विकास और निवेश का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य में शांति और प्रगति लौट आई है।

  • निवेश आ रहा है,
  • युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिल रही हैं,
  • कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा लोगों तक पहुंच रहा है।

 भविष्य की योजनाएं:

  • नवंबर में बिजली दर ₹1 और घटाने की योजना,
  • ₹200-₹300 की एलपीजी सब्सिडी पर विचार चल रहा है।

सरमा ने कहा, मैं पहली बार मुख्यमंत्री बना हूं, अभी सीखने की प्रक्रिया में हूं। ये तो केवल झलक है, असली तस्वीर तो हमारी अगली सरकार में सामने आएगी। मेरा वादा है कि हम असम को देश के शीर्ष 5 राज्यों में लाकर खड़ा करेंगे।”

तिहरी इंजन सरकार की बात

डिगबोई में एक और रैली में सरमा ने कहा, यदि पंचायतों में भी बीजेपी-AGP की सरकार बनी, तो यह डबल इंजन नहीं, ट्रिपल इंजन सरकार होगी।”

 पंचायत चुनाव

  • 2 चरणों में – 2 मई और 7 मई
  • 27 ज़िलों में चुनाव
  • 7 ज़िले (छठी अनुसूची के अंतर्गत) में चुनाव नहीं होंगे
  • 11 मई को मतगणना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।