"दिल्ली अब पूर्व प्रधानमंत्री हसीना की सुरक्षा नहीं कर सकती": ढाका

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने बुधवार को कहा कि भारत अब पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की ‘रक्षा’ नहीं कर सकता, खासकर बीबीसी की ऑडियो रिकॉर्डिंग के विश्लेषण के बाद, जिसमें कथित तौर पर हसीना की आवाज़ में पिछले वर्ष विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई की मंजूरी..

"दिल्ली अब पूर्व प्रधानमंत्री हसीना की सुरक्षा नहीं कर सकती": ढाका
10-07-2025 - 03:00 PM
22-04-2026 - 05:53 PM

ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने बुधवार को कहा कि भारत अब पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की ‘रक्षा’ नहीं कर सकता, खासकर बीबीसी की ऑडियो रिकॉर्डिंग के विश्लेषण के बाद, जिसमें कथित तौर पर हसीना की आवाज़ में पिछले वर्ष विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई की मंजूरी  देते हुए सुना गया है।

मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने कहा, हम भारत से आग्रह करते हैं कि वह अंतरात्मा और नैतिक स्पष्टता के साथ कार्य करे। बहुत समय से भारत ने बांग्लादेश की वैध मांग – हसीना को प्रत्यर्पित करने – पर सहयोग नहीं किया है। अब भारत उनके संरक्षण की स्थिति में नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, कोई भी क्षेत्रीय दोस्ती, रणनीतिक गणना या राजनीतिक विरासत नागरिकों की जानबूझकर हत्या को नज़रअंदाज या जायज़ नहीं ठहरा सकती।”

यह बयान एक ऐसे समय पर आया है जब बीबीसी की रिपोर्ट में सामने आए ऑडियो क्लिप ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है और हसीना के खिलाफ जनता के विरोध को दबाने के आदेश देने के आरोप फिर से चर्चा में हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।