भारत ने वज़ीरिस्तान हमले को लेकर पाकिस्तान सेना के दावे को किया खारिज
रविवार को भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक कड़े बयान में पाकिस्तान सेना द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें भारत को वज़ीरिस्तान में हालिया आतंकी हमले का ज़िम्मेदार..
नयी दिल्ली। रविवार को भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक कड़े बयान में पाकिस्तान सेना द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें भारत को वज़ीरिस्तान में हालिया आतंकी हमले का ज़िम्मेदार ठहराया गया था।
विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान के संबंध में – हमने पाकिस्तान सेना द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान देखा है, जिसमें 28 जून को वज़ीरिस्तान में हुए हमले के लिए भारत को दोषी ठहराने की कोशिश की गई है। हम इस बयान को उसी घृणा और तिरस्कार के साथ खारिज करते हैं, जिसकी यह पात्रता रखता है।"
भारत का यह बयान पाकिस्तान के उस कथन के बाद आया है जिसमें उसने वज़ीरिस्तान हमले की साजिश रचने का आरोप भारत पर लगाया था। MEA ने इसे आधारहीन और दुर्भावनापूर्ण बताया।
What's Your Reaction?