राकेश सोगानी फोर्टी की "चाइना बिजनेस कमेटी" के चेयरमैन मनोनीत
फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) ने राजस्थान के प्रसिद्ध उद्यमी राकेश सोगानी को 2025 से 2028 के लिए चाइना बिजनेस कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है। सोगानी को इस कमेटी का चेयरमैन मनोनीत करते..
जयपुर। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) ने राजस्थान के प्रसिद्ध उद्यमी राकेश सोगानी को 2025 से 2028 के लिए चाइना बिजनेस कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है। सोगानी को इस कमेटी का चेयरमैन मनोनीत करते हुए फोर्टी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा है कि फोर्टी सोगानी से रचनात्मक सहयोग की अपेक्षा रखती है।
अग्रवाल ने यह भी कहा कि सोगानी उत्साही उद्यमी हैं और उनके पास चीन में कार्य करने का व्यापक अनुभव है। वे अपने काम को लेकर प्रतिबद्ध हैं और समर्पण का भाव रखते हैं। अग्रवाल ने कहा, उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सोगानी की दूरदर्शिता व नेतृत्व फोर्टी को लाभान्वित करेगी।
उल्लेखनीय है कि फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री राजस्थान यानी फोर्टी राजस्थान में उद्योग और व्यापार से जुड़े लोगों की प्रमुख संस्था है।
What's Your Reaction?