पीएम मोदी ने बिहार को दी बड़ी सौगात: ₹13,500 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, चार नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मधुबनी जिले में करीब ₹13,500 करोड़ की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया..
मधुबनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मधुबनी जिले में करीब ₹13,500 करोड़ की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शुरू की गई चार नई ट्रेनें:
- सहरसा-मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस
- जयनगर-पटना के बीच नमो भारत रैपिड रेल
- पिपरा-सहरसा के बीच एक नई ट्रेन
- सहरसा-समस्तीपुर के बीच एक नई ट्रेन
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर मधुबनी में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने..
- सुपौल-पिपरा रेल लाइन
- हसनपुर-बिथान रेल लाइन
- छपरा और बगहा में दो-लेन रेलवे ओवरब्रिज
का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने खगड़िया-अलौली रेल लाइन को राष्ट्र को समर्पित किया।
बड़ी परियोजनाओं में शामिल:
- गोपालगंज जिले के हथुआ में ₹340 करोड़ की लागत से बनने वाले एलपीजी बॉटलिंग प्लांट (रेल अनलोडिंग सुविधा सहित) का शिलान्यास। इससे एलपीजी आपूर्ति श्रृंखला और थोक परिवहन में दक्षता बढ़ेगी।
- ₹1,170 करोड़ से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास
- ₹5,030 करोड़ से अधिक की विद्युत क्षेत्र की परियोजनाओं का उद्घाटन, जो पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (Revamped Distribution Sector Scheme) के तहत हैं।
गरीबों और महिलाओं के लिए विशेष सौगात
- दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत बिहार की 2 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को करीब ₹930 करोड़ के सामुदायिक निवेश फंड का वितरण।
- प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-ग्रामीण) के 15 लाख नए लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, और 10 लाख लाभार्थियों को किस्तों का वितरण।
- बिहार में 1 लाख ग्रामीण आवास (PMAY-G) और 54,000 शहरी आवास (PMAY-U) के गृह प्रवेश का आयोजन और कुछ लाभार्थियों को घरों की चाबियाँ सौंपीं।
यह दौरा न सिर्फ विकास की बड़ी सौगातों से जुड़ा था, बल्कि गरीबों और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम भी माना जा रहा है।
What's Your Reaction?