भारत के पहाड़ स्कोर के आगे इंग्लैंड पस्त, दूसरा टेस्ट जीत टीम इंडिया ने की शृंखला में 1-1 की बराबरी
इंग्लैंड के विरुद्ध दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रनों पहाड़ सा लक्ष्य दिया था लेकिन इंग्लैंड की टीम 271 रनों पर लुढ़क गयी। इस तरह भारत ने दूसरा टेस्ट मैच 336 रनों से जीत लिया और पांच मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी,,
बर्मिंघम। इंग्लैंड के विरुद्ध दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रनों पहाड़ सा लक्ष्य दिया था लेकिन इंग्लैंड की टीम 271 रनों पर लुढ़क गयी। इस तरह भारत ने दूसरा टेस्ट मैच 336 रनों से जीत लिया और पांच मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली।
इससे पूर्व भारत ने कभी भी एडबेस्टन में टेस्ट मैच नहीं जीता था। भारत ने इस मैदान पर केवल टेस्ट मैच ड्रॉ खेला है और 7 हारे थे। लेकिन, इस बार भारत ने जीत के इस सूखे को दूर कर दिया।
इंग्लैंड ने पांचवें दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 72 रन से की लेकिन आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ओली पोप (24) और हैरी ब्रूक (23) के विकेट झटक लिये। इस तरह इंग्लैंड ने 83 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन फिर स्टोक्स ने स्मिथ के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। पहला सत्र खत्म होने से ठीक पहले वॉशिंगटन ने स्टोक्स को पवेलियन भेजकर भारत को एक और सफलता दिला दी। स्टोक्स और जैमी स्मिथ के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई जिसे सुंदर तोड़ने में सफल रहे। स्टोक्स 73 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद स्मिथ का साथ देने के लिए वोक्स मैदान में आये लेकिन उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई है। वोक्स और जैमी स्मिथ के बीच सातवें विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद बारी तेज गेंदबाज आकाश दीप की थी। उन्होंने पिछली पारी का शानदार प्रदर्शन दोहराते हुए जैमी स्मिथ को अपना शिकार बनाया और भारत को आठवीं सफलता दिलाई। स्मिथ शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन आकाश की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। स्मिथ 99 गेंदों नौ चौकों और चार छक्कों के दम पर 88 रन बनाकर आउट हुए। आकाश का इस पारी का यह पांचवां विकेट रहा।
इंग्लैंड के लिए टंग और कार्स ने संघर्ष करना शुरू ही किया था कि रवींद्र जड़ेजा की गेंद पर मोहम्मद सिराज ने शानदार कैच लपक कर टंग के को आउट करा। आखिरी विकेट के इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाज बशीर और कार्स ने संघर्ष को जारी रखा। लेकिन, आकाशदीप ने कार्स को 38 रनों के निजी स्कोर पर शुभमन गिल के हाथों कैच करवाकर मैच को भारत की झोली में डाल दिया। आकाश का यह छठा विकेट रहा। भारत की ओर से इंग्लैंड की दूसरी पारी में सुंदर, जड़ेजा, प्रसिद्ध कृष्णा और सिराज ने एक-एक विकेट लिये।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट: संक्षिप्त विवरण
- यशस्वी जायसवाल 87 रन बनाकर आउट
- शुभमन गिल ने ठोका शतक
- भारत ने करुण नायर और ऋषभ पंत को जल्दी-जल्दी खोया
- शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा के बीच शतकीय साझेदारी
- शुभमन गिल ने जड़ा पहला दोहरा शतक
- इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी
- इंग्लैंड ने बेन डकेट, ओली पोप और ज़ैक क्रॉली को जल्दी गंवाया
- हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने शतक जड़े और 300 रनों की साझेदारी की
- इंग्लैंड की पहली पारी 407 रनों पर सिमटी
- भारत ने यशस्वी जायसवाल को जल्दी गंवाया
- करुण नायर के आउट होते ही भारत की बढ़त 300 के करीब पहुंची
- केएल राहुल ने अर्धशतक लगाने के बाद विकेट गंवाया
- ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने तूफानी अर्धशतक लगाए
- शुभमन गिल ने एक और शतक जड़ा
- भारत ने 427/6 पर पारी घोषित की — इंग्लैंड को जीत के लिए दिया गया 608 रनों का लक्ष्य
- इंग्लैड 271 रनों पर ऑल आउट और भारत ने मैच को 336 रनों से जीता
भारत (प्लेयिंग XI): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड (प्लेयिंग XI): ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर
What's Your Reaction?