आकाशदीप चौथे भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच से बाहर लेकिन ऋषभ पंत विकेटकीपिंग करेंगे
भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर 23 से 27 जुलाई तक होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज अकाष दीप चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे लेकिन विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत फिट हैं और..
लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर 23 से 27 जुलाई तक होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज अकाष दीप चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे लेकिन विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत फिट हैं और टीम में शामिल होंगे। यह अहम जानकारी भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार (22 जुलाई) को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।
शुभमन गिल ने कहा, "आकाशदीप दीप उपलब्ध नहीं हैं, और अर्शदीप सिंह भी नहीं हैं लेकिन हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो 20 विकेट निकाल सकते हैं। यह आदर्श स्थिति नहीं है कि हमारे गेंदबाज़ बदलते रहें, लेकिन मैं इसके लिए तैयार था।"
एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में अकाष दीप भारत के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे थे। उन्होंने उस मैच में दो पारियों में कुल 10 इंग्लिश बल्लेबाज़ों को आउट किया था।
आकाशदीप को ग्रॉइन (जांघ) की चोट है, जिसकी वजह से वह ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में प्रसिद्ध कृष्णा या अंशुल कम्बोज को भारत की प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।
प्रसिद्ध कृष्णा ने इस श्रृंखला के पहले दो टेस्ट मैच खेले थे, लेकिन अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर पाए थे। वहीं, अंशुल कम्बोज को सोमवार (21 जुलाई) को आधिकारिक रूप से चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया।
What's Your Reaction?