‘ग़ज़नी का महिमामंडन, हिंदुओं पर अत्याचारों पर पर्दा’: हामिद अंसारी के बयान पर BJP का कांग्रेस पर तीखा हमला
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के एक बयान को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। अंसारी द्वारा लोदी और ग़ज़नी को “भारतीय लुटेरे” कहे जाने के बाद सियासी विवाद खड़ा हो..
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के एक बयान को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। अंसारी द्वारा लोदी और ग़ज़नी को “भारतीय लुटेरे” कहे जाने के बाद सियासी विवाद खड़ा हो गया है। BJP का आरोप है कि कांग्रेस बार-बार इतिहास को तोड़–मरोड़कर पेश कर रही है और हिंदुओं के खिलाफ हुए अत्याचारों को हल्का दिखाने की कोशिश कर रही है।
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कोई नया मामला नहीं है बल्कि यह एक “बार-बार दोहराया जाने वाला पैटर्न” है, जिसमें हिंदुओं पर हुए अत्याचारों को सफेदपोश बनाने की कोशिश की जाती है।
शहजाद पूनावाला ने कहा, “कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम हमेशा हिंदू विरोधियों का महिमामंडन करता है। जिसने भी हिंदुओं पर हमला किया या उनके खिलाफ अत्याचार किए, कांग्रेस इकोसिस्टम ने हमेशा उन्हें सफेदपोश बनाने का काम किया है। अब हामिद अंसारी कह रहे हैं कि ग़ज़नी क्रूर नहीं था, ग़ज़नी सिर्फ एक भारतीय था।”
उन्होंने आगे कहा, “चाहे कोई भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की बात करे..शरजील हो, याकूब हो, अफ़ज़ल हो या उमर—कांग्रेस ऐसे तत्वों के समर्थन में खड़ी रहती है। इससे साफ जाहिर होता है कि उनके मन में हिंदुओं के प्रति कितनी नफरत भरी हुई है।”
अंसारी के बयान से बढ़ा विवाद
BJP की यह तीखी प्रतिक्रिया हामिद अंसारी के हालिया बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने मध्यकालीन शासकों को लेकर कहा था, “लोदी और ग़ज़नी भारतीय लुटेरे थे, वे बाहर से नहीं आए थे। वे विदेशी नहीं थे। राजनीतिक रूप से उन्हें विदेशी कहना सुविधाजनक हो सकता है लेकिन वे विदेशी नहीं थे।”
BJP का कहना है कि इस तरह के बयान इतिहास में हिंदू धार्मिक स्थलों और समाज पर हुए हमलों को नजरअंदाज करने की कोशिश हैं।
What's Your Reaction?