आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ मुस्ताफिज़ुर रहमान पाकिस्तान सुपर लीग में शामिल, पीएसएल ने की पुष्टि

बांग्लादेश के स्टार तेज़ गेंदबाज़ मुस्ताफिज़ुर रहमान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देशों के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर किए जाने के पश्चात अब पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में शामिल हो गए..

आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ मुस्ताफिज़ुर रहमान पाकिस्तान सुपर लीग में शामिल, पीएसएल ने की पुष्टि
07-01-2026 - 11:28 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। बांग्लादेश के स्टार तेज़ गेंदबाज़ मुस्ताफिज़ुर रहमान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देशों के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर किए जाने के पश्चात अब पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में शामिल हो गए हैं। पीएसएल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रहमान के साइन किए जाने की आधिकारिक पुष्टि की है।

पीएसएल ने अपने पोस्ट में लिखा, बल्लेबाज़ संभलकर खेलें… #NewEra में ‘फ़िज़’ का जलवा दिखने वाला है। मुस्ताफिज़ुर रहमान एचबीएल पीएसएल 11 में शामिल!

यह कदम ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बीसीसीआई के निर्देश पर मुस्ताफिज़ुर रहमान को अपनी आईपीएल 2026 टीम से रिलीज़ कर दिया था। आईपीएल नीलामी में रहमान को केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बोली में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई थी।

बीसीसीआई ने रहमान को रिलीज़ किए जाने के फैसले पर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया और केवल यह कहा कि यह निर्णय “चारों ओर हो रहे घटनाक्रमोंके चलते जरूरी था।

इस घटनाक्रम के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए बांग्लादेश की टी20 विश्व कप मैचों को भारत से हटाकर श्रीलंका में कराने की मांग की है। इसके अलावा, बांग्लादेश ने देश में आगामी आईपीएल सत्र के प्रसारण पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बीसीसीआई द्वारा केकेआर को रहमान को रिलीज़ करने का निर्देश देने के पीछे कोई “तार्किक कारणनहीं बताया गया।

सरकारी अधिसूचना में कहा गया, बीसीसीआई द्वारा लिए गए इस निर्णय (रहमान को रिलीज़ करने) के पीछे कोई तार्किक कारण सामने नहीं आया है। इस फैसले से बांग्लादेश के लोग दुखी, आहत और आक्रोशित हैं।”

अधिसूचना में आगे कहा गया, इस स्थिति को देखते हुए, अगले आदेश तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सभी मैचों और कार्यक्रमों के प्रसारण/टेलीकास्ट को बंद करने का आदेश दिया जाता है।”

आईपीएल से बाहर किए जाने और बांग्लादेश-भारत क्रिकेट संबंधों में बढ़ते तनाव के बीच मुस्ताफिज़ुर रहमान का पीएसएल में शामिल होना दक्षिण एशियाई क्रिकेट राजनीति में एक और बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।