महाराष्ट्र में तेजस्वी यादव पर FIR : पीएम मोदी पर ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट का आरोप

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया मंच X पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में शुक्रवार को FIR दर्ज..

महाराष्ट्र में तेजस्वी यादव पर FIR : पीएम मोदी पर ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट का आरोप
23-08-2025 - 10:48 AM

गड़चिरोली (महाराष्ट्र)। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया मंच X पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में शुक्रवार को FIR दर्ज की गई।

यह FIR गड़चिरोली के भाजपा विधायक मिलिंद नारोटे की शिकायत पर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पीएम मोदी की गया जी (बिहार) यात्रा से पहले तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

FIR की धाराएँ

पुलिस के मुताबिक, FIR भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की इन धाराओं के तहत दर्ज की गई है..

  • धारा 196 – विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाना
  • धारा 356 – मानहानि
  • धारा 352 – अपमान करना, जिससे शांति भंग हो सकती है
  • धारा 353 – ऐसे बयान जो सार्वजनिक उपद्रव फैलाएँ

तेजस्वी यादव ने क्या कहा था?

पीएम मोदी की गया यात्रा से पहले तेजस्वी यादव ने X पर 2.21 मिनट का एक लोकगीत साझा किया। इस गीत में पीएम मोदी को लेकर व्यंग्यात्मक बातें कही गई थीं। यादव ने कैप्शन लिखा—

माननीय प्रधानमंत्री जी, सुबह-शाम इतने झूठ क्यों बोलते हैं जी? आज गया जी में वादों की बरसात करने से पहले इस गीत को ज़रूर सुनिए। यह बिहार की जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।