Rajasthan: जगह- जगह हो रहे फागोत्सव के आयोजन, डिप्टी सीएम दिया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर "फूलों संग होली" कार्यक्रम का आयोजन

पूरे राजस्थान में इन दिनों हंसी-खुशी का माहौल है। होली का उल्लास छाया है और राजस्थान जगह-जगह पर फागोत्सव के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

Rajasthan: जगह- जगह हो रहे फागोत्सव के आयोजन, डिप्टी सीएम दिया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर "फूलों संग होली" कार्यक्रम का आयोजन
14-03-2025 - 09:41 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

जयपुर। पूरे राजस्थान में इन दिनों हंसी-खुशी का माहौल है। होली का उल्लास छाया है और राजस्थान जगह-जगह पर फागोत्सव के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर गुरूवार को 'फूलों के संग होलीकार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लिया। इस दौरान फाग और होली के गीतों के साथ-साथ राधा—कृष्ण की मनमोहक झांकी और नृत्य का आयोजन किया गया। महिलाओं ने उपमुख्यमंत्री पर फूल बरसाए तो खुद उपमुख्यमंत्री ने भी सभी पर फूलों की बौछार कर दी। होली पर फूलों की सुगंध से माहौल खुशनुमा नजर आया।

राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से आई सैकड़ो महिलाओं ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को ढेरों बधाइयाँ दीं। इस दौरान रंग-बिरंगे परिधानों से सजी हुई महिलाएं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के साथ होली खेलते हुए हर दृश्य को अपने मोबाइल में कैद करने को लालायित नजर आई।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 16 मार्च को आईफा पूरे विश्व में टेलीकास्ट होने जा रहा हैजिससे राजस्थान को बड़े स्तर पर ब्रांडिंग मिलेगी। पूरी दुनिया में राजस्थान के पर्यटन पर चर्चा होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।