खरगे या थरूर..? 24 साल बाद आज मिलेगा कांग्रेस को गैर-गांधी अध्यक्ष

खरगे या थरूर..? 24 साल बाद आज मिलेगा कांग्रेस को गैर-गांधी अध्यक्ष
19-10-2022 - 08:15 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

नये अध्यक्ष के पदभार संभालने के बारे में कांग्रेस सूत्र कहते हैं कि नतीजे की घोषणा भले ही बुधवार, 19 अक्टूबर को हो जाएगी लेकिन निर्वाचित अध्यक्ष दिवाली के बाद ही कांग्रेस मुख्यालय में एक कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में बाकायदा पदभार ग्रहण करेंगे.

उल्लेखनीय है कि 17 अक्टूबर को हुए  कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव  की काउंटिंग आज होगी। शाम 3 से 4 बजे के बीच नतीजे आने की संभावना है। देश भर के प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के दफ्तरों से मतपेटियां मतगणना स्थल यानी नयी दिल्ली स्थित कांग्रेस के मुख्यालय पहुंच चुकी हैं। बुधवार को सुबह दस बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। मुकाबला मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच है। दोनों की तरफ से 5-5 एजेंट मतगणना की निगरानी रखेंगे जबकि दोनों पक्षों से 2 एजेंट रिजर्व में रखे जाएंगे। केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के मुताबिक कुल 9915 वोटरों में से 9500 से ज्यादा ने वोट डाले थे. मतगणना के लिए 7-8 टेबल लगाई जाएंगीं। हर टेबल पर दो लोग होंगे। वोटिंग के बाद कांग्रेस का केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण नतीजों की घोषणा करेगा.

कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के चैयरमैन मधुसूधन मिस्त्री रात 11 बजे कांग्रेस मुख्यालय में बैठक करके चीजों को अंतिम रूप देंगे। नये अध्यक्ष के पदभार संभालने के बारे में कांग्रेस सूत्र कहते हैं कि नतीजे की घोषणा भले ही बुधवार को हो जाएगी लेकिन निर्वाचित अध्यक्ष दिवाली के बाद ही कांग्रेस मुख्यालय में एक कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में बाकायदा पदभार ग्रहण करेंगे. खरगे की जीत के आसार हैं, लेकिन वो जीत का सर्टिफिकेट आज लेंगे या अलग से आयोजन होगा यह तय नहीं हुआ है। इस दौरान राजस्अथान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली रहेंगे। राहुल भारत जोड़ो यात्रा जारी रखेंगे.
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।