टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के लिए खुशखबरी, IPL नहीं.. इस टी20 लीग में खेलते दिखेंगे ये स्टार

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) जून 2026 में पंजाब प्रीमियर लीग (PPL) की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य की घरेलू टी20 प्रतियोगिता अब नए नाम और नए प्रारूप के साथ वापसी करने जा रही..

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के लिए  खुशखबरी, IPL नहीं.. इस टी20 लीग में खेलते दिखेंगे ये स्टार
19-02-2026 - 09:15 AM
19-02-2026 - 09:34 AM

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) जून 2026 में पंजाब प्रीमियर लीग (PPL) की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य की घरेलू टी20 प्रतियोगिता अब नए नाम और नए प्रारूप के साथ वापसी करने जा रही है।

पंजाब प्रीमियर लीग की सभी छह टीमें फ्रेंचाइज़ी मॉडल पर आधारित होंगी और खिलाड़ियों का चयन नीलामी (ऑक्शन) के जरिए किया जाएगा। इस लीग में केवल पंजाब में पंजीकृत खिलाड़ियों को ही खेलने की अनुमति होगी।

पंजाब के शीर्ष क्रिकेटर लीग में लेंगे हिस्सा

इस टी20 टूर्नामेंट में पंजाब के कई बड़े सितारों के खेलने की उम्मीद है। इनमें भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, भारत के नंबर-1 टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी मार्की प्लेयर्स की सूची में रहेंगे।

इसके अलावा, पंजाब के अन्य प्रमुख खिलाड़ी भी इस लीग का हिस्सा होंगे, जिनमें
रामनदीप सिंह, नेहल वढेरा, नमन धीर, अनमोलप्रीत सिंह और प्रभसिमरन सिंह के नाम शामिल हैं।

युवा सितारों को भी मिलेगा बड़ा मंच

युवा सनसनी विहान मल्होत्रा, जिन्होंने आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली अंडर-19 टीम को 2026 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी, वे भी इस लीग में खेलते नजर आएंगे।

सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ पंजाब की अंडर-23 टीम के क्रिकेटरों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। मार्की खिलाड़ियों के अलावा, ऐसे कई उभरते हुए पंजाब के खिलाड़ी भी लीग में शामिल होंगे, जो पहले ही घरेलू क्रिकेट और IPL में अपनी छाप छोड़ चुके हैं।

इनमें मयंक मार्कंडे, अश्वनी कुमार, गुरनूर बराड़, हरनूर सिंह, रमन धीर और हरप्रीत बराड़ शामिल हैं।
इसके अलावा सलील अरोड़ा, रघु शर्मा और कई अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी PPL का हिस्सा होंगे।

पंजाब प्रीमियर लीग में होंगी छह फ्रेंचाइज़ियां

पंजाब प्रीमियर लीग 2026 में छह फ्रेंचाइज़ियां हिस्सा लेंगी। सभी खिलाड़ियों का चयन ड्राफ्ट/ऑक्शन सिस्टम के जरिए किया जाएगा और उन्हें अलग-अलग प्राइस स्लैब में बांटा जाएगा, जिससे टीमें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर बोली लगा सकेंगी।

राज्य के इस प्रमुख घरेलू टी20 टूर्नामेंट से जुड़ने के लिए पंजाब आधारित कई बड़े कारोबारी समूह और कॉरपोरेट हाउस फ्रेंचाइज़ी खरीदने और लीग से जुड़ने में गहरी रुचि दिखा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।