यदि हसीना लौटना चाहती हैं, तो उन्हें प्रत्यर्पण संधि के तहत सौंपा जाना चाहिए: बांग्लादेशी मंत्री

बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने सोमवार को कहा कि यदि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटना चाहती हैं, तो इस मामले को भारत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए, जिससे मौजूदा प्रत्यर्पण संधि के तहत उन्हें बांग्लादेश को सौंपा जाना..

यदि हसीना लौटना चाहती हैं, तो उन्हें प्रत्यर्पण संधि के तहत सौंपा जाना चाहिए: बांग्लादेशी मंत्री
09-11-2026 - 07:08 PM

बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने सोमवार को कहा कि यदि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटना चाहती हैं, तो इस मामले को भारत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए, जिससे मौजूदा प्रत्यर्पण संधि के तहत उन्हें बांग्लादेश को सौंपा जाना सुनिश्चित हो सके।

वह पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे, जो शेख हसीना के लिए एक नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान (एनआईडी) कार्ड हे के लिए यूके स्थित कानूनी फर्म 'मैट्रिक्स चैंबर्स' के माध्यम से नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग को दिए गए एक आवेदन के संबंध में थे।

इस मामले को "हास्यास्पद" बताते हुए कबीर ने कहा, "मैं सबसे पहले उस लंदन स्थित कानून फर्म को सलाह दूंगा कि वे ठीक से पहचान करें कि उनका मुक्किल (क्लाइंट) कौन है। उनका मुक्किल एक आतंकवादी है - ऐसा व्यक्ति जो पिछले कुछ वर्षों में हजारों लोगों की हत्या, जबरन गायब करने और न्यायेतर हत्याओं (एक्स्ट्राज्यूडिशियल एग्जीक्यूशन) के लिए जिम्मेदार रहा है। देश से भागने से पहले, वह अपने शासन के केवल अंतिम डेढ़ महीने में 1,500 से अधिक लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार थीं।"

ब्रिटिश लॉ फर्म को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "बांग्लादेश के लोगों से लूटे गए धन के पीछे भागने के बजाय, आपको कुछ नैतिक सीमाओं का पालन करना चाहिए। यह अनुरोध कानूनी, नैतिक और वैचारिक रूप से बुनियादी तौर पर बेहद कमजोर है।"

यह पूछे जाने पर कि यदि शेख हसीना वापस लौटना चाहें तो क्या सरकार पासपोर्ट या ट्रैवल पास उपलब्ध कराएगी, राज्य मंत्री ने उत्तर दिया, "जो व्यक्ति लोगों की हत्या करने के बाद देश से भाग गया हो, उसका लौटने का कोई इतिहास नहीं रहा है - केवल भागने का इतिहास रहा है। वह वर्तमान में सबूतों के आधार पर खुली अदालत में मुकदमे का सामना कर रही हैं और एक मामले में उन्हें पहले ही मौत की सजा सुनाई जा चुकी है। कई अन्य मामले अभी भी लंबित हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "एक आतंकवादी किसी रिश्तेदार के घर आकस्मिक यात्रा के लिए नहीं आ रहा है, जिसके लिए पासपोर्ट जारी किया जा सके। यदि वह लौटना चाहती हैं, तो इस मामले को भारत के माध्यम से निपटाया जाना चाहिए, जिससे मौजूदा प्रत्यर्पण संधि के तहत उन्हें बांग्लादेश को सौंपा जाना सुनिश्चित हो सके। जिस तरह से अन्य अपराधियों को स्थानांतरित किया जाता है - हथकड़ी लगाकर या कड़ी निगरानी में और विमान में बैठाकर, उन्हें भी उसी तरह वापस लाया जाएगा, जेल भेजा जाएगा और अदालत के फैसले को क्रियान्वित किया जाएगा।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।