PM Modi: भारत जल्द बनाएगा अपना ‘Made-in-India’ चिप, टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत की अगली बड़ी प्राथमिकता तकनीकी आत्मनिर्भरता है और सेमीकंडक्टर मिशन के तहत देश जल्द ही अपना ‘Made-in-India’ चिप बनाएगा..

PM Modi: भारत जल्द बनाएगा अपना ‘Made-in-India’ चिप, टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता सर्वोच्च प्राथमिकता
11-08-2025 - 12:01 PM

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत की अगली बड़ी प्राथमिकता तकनीकी आत्मनिर्भरता है और सेमीकंडक्टर मिशन के तहत देश जल्द ही अपना ‘Made-in-India’ चिप बनाएगा। वे ‘नेक्स्ट-जेन मोबिलिटी फॉर अ नेक्स्ट-जेन सिटी’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसके बाद उन्होंने रोड शो भी किया।

डिजिटल इंडिया और AI मिशन
मोदी ने कहा कि “विकसित भारत” की यात्रा डिजिटल इंडिया के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेगी। इंडिया AI मिशन के जरिए देश वैश्विक AI नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है। साथ ही सेमीकंडक्टर मिशन भी रफ्तार पकड़ रहा है।

यूपीआई के जरिए दुनिया के 50% डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में
पीएम ने बताया कि आज दुनिया के आधे से ज्यादा रियल-टाइम डिजिटल लेनदेन UPI के जरिए भारत में होते हैं। उन्होंने कहा, “डिजिटल समाधान हर गांव तक पहुंच चुके हैं। तकनीक की मदद से सरकार और नागरिकों के बीच की दूरी खत्म हो रही है।”

AI-आधारित सुरक्षा में निवेश
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार AI-पावर्ड थ्रेट डिटेक्शन जैसी तकनीकों में निवेश कर रही है ताकि डिजिटल क्रांति का लाभ समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचे।

2014 के बाद का बुनियादी ढांचा विकास
मोदी ने 2014 के बाद से हुए बड़े बदलाव गिनाए

  • मेट्रो नेटवर्क: 5 शहरों से बढ़कर 24 शहरों में 1000 किमी नेटवर्क
  • रेलवे विद्युतीकरण: 20,000 किमी से बढ़कर 40,000 किमी से ज्यादा
  • हवाईअड्डे: 74 से बढ़कर 160+
  • राष्ट्रीय जलमार्ग: 3 से बढ़कर 30

उन्होंने कहा, “पिछले 11 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान से दुनिया की टॉप-5 में पहुंची है और अब हम तेजी से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहे हैं।”

‘Zero Defect, Zero Effect’ निर्माण का आह्वान
बेंगलुरु और कर्नाटक के युवाओं से मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उत्पाद दोष-रहित (Zero Defect) हों और उनका निर्माण पर्यावरण पर शून्य प्रभाव (Zero Effect) डाले।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।