कर्नाटक के चित्रदुर्ग में लॉरी से टकराने के बाद स्लीपर बस में आग, कम से कम 17 लोगों की मौत की आशंका
कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर गोरलथु गांव के पास एक निजी बस और एक लॉरी के बीच भीषण दुर्घटना हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में कम से कम 17 लोगों के मारे जाने की आशंका..
चित्रदुर्ग। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर गोरलथु गांव के पास एक निजी बस और एक लॉरी के बीच भीषण दुर्घटना हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में कम से कम 17 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में हुए बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर के बाद एक स्लीपर बस में आग लग गई, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। बस में 32 यात्री सवार थे और उनमें से अधिकांश जिंदा जल गए।
राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “कर्नाटक के चित्रदुर्ग में हुई दुखद बस अग्निकांड की घटना से अत्यंत व्यथित हूं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”
What's Your Reaction?