केरल के गुरुवायूर मंदिर में गैर-हिंदू व्लॉगर के प्रवेश के बाद तालाब की शुद्धि प्रक्रिया शुरू

केरल के प्रसिद्ध गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर (त्रिशूर) में एक गैर-हिंदू महिला व्लॉगर द्वारा मंदिर परिसर के तालाब में पैर धोने और उसका वीडियो (रील) बनाने के बाद मंदिर प्रशासन ने शुद्धिकरण अनुष्ठान (पुण्याहकर्म) शुरू कर दिया..

केरल के गुरुवायूर मंदिर में गैर-हिंदू व्लॉगर के प्रवेश के बाद तालाब की शुद्धि प्रक्रिया शुरू
06-10-2025 - 11:01 AM

तिरुवनंतपुरम। केरल के प्रसिद्ध गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर (त्रिशूर) में एक गैर-हिंदू महिला व्लॉगर द्वारा मंदिर परिसर के तालाब में पैर धोने और उसका वीडियो (रील) बनाने के बाद मंदिर प्रशासन ने शुद्धिकरण अनुष्ठान (पुण्याहकर्म) शुरू कर दिया है।

गुरुवायूर देवस्वम बोर्ड के अनुसार, यह कार्य जैस्मिन जाफर जो बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, द्वारा किया गया था। बोर्ड ने कहा कि यह मंदिर की परंपराओं का उल्लंघन है और इससे तालाब अपवित्र हो गया है।

 दर्शन पर अस्थायी रोक, दोपहर तक चलेगा शुद्धिकरण

मंदिर प्रशासन ने बताया कि सुबह 5 बजे से दोपहर तक दर्शन पर रोक लगाई गई है। भक्तों को नालांबलम (मंदिर के अंदरूनी प्रांगण) में प्रवेश की अनुमति शुद्धिकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही दी जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार, पुण्याहकर्म के तहत पिछले छह दिनों के पूजाओं की पुनरावृत्ति की जाएगी, जिसमें 18 पूजाएं और 18 शीवेलि (देव प्रात्यक्ष्य) शामिल होंगी। भक्तों से अनुरोध किया गया है कि वे अस्थायी प्रतिबंधों में मंदिर प्रशासन का सहयोग करें।

 देवस्वम प्रशासन ने दर्ज कराई शिकायत

गुरुवायूर देवस्वम के प्रशासक ओ.बी. अरुण कुमार ने मंदिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि यह घटना मंदिर के पवित्र तालाब की मर्यादा का उल्लंघन है और हाईकोर्ट के उस आदेश की अवहेलना भी है, जिसमें मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्रों में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक लगाई गई है।

पुलिस ने अदालत को सूचित किया कि वह न्यायालय के निर्देशानुसार मामला दर्ज करेगी।

जैस्मिन जाफर ने मांगी माफी

जैस्मिन जाफर ने छह दिन पहले यह वीडियो पोस्ट किया था, जिसे बाद में उन्होंने हटा दिया और एक सार्वजनिक माफीनामा जारी किया।
उन्होंने कहा कि उन्हें मंदिर के अंदर फोटोग्राफी और गैर-हिंदू प्रवेश से संबंधित नियमों और प्रतिबंधों की जानकारी नहीं थी।

यह घटना अब मंदिर परंपराओं और धार्मिक सीमाओं को लेकर केरल में नई बहस का विषय बन गई है, जहां धार्मिक आस्थाओं और आधुनिक सोशल मीडिया ट्रेंड्स के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।