किंग चार्ल्स ने मोहम्मद सिराज के दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होने पर प्रतिक्रिया दी, पूछी आकाशदीप की बहन की तबीयत..!

भारतीय क्रिकेट के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास रहा, जब भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों ने लंदन स्थित क्लेरेंस हाउस (ब्रिटिश सम्राट का शाही निवास) में किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की। दोनों टीमें फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर हैं, शुभमन गिल की अगुआई में पुरुष टीम पांच टेस्ट मैच..

किंग चार्ल्स ने मोहम्मद सिराज के दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होने पर प्रतिक्रिया दी, पूछी आकाशदीप की बहन की तबीयत..!
16-07-2025 - 11:51 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

लंदन। भारतीय क्रिकेट के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास रहा, जब भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों ने लंदन स्थित क्लेरेंस हाउस (ब्रिटिश सम्राट का शाही निवास) में किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की। दोनों टीमें फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर हैं, शुभमन गिल की अगुआई में पुरुष टीम पांच टेस्ट मैच खेल रही है, जबकि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में महिला टीम पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज में व्यस्त है।

यह शाही मुलाकात उस समय हुई जब भारतीय पुरुष टीम तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 22 रन से हार का सामना कर चुकी थी। मैच के आखिरी दिन मोहम्मद सिराज के नाटकीय अंदाज़ में आउट होने से मुकाबला खत्म हुआ और इंग्लैंड को जीत मिली। यह क्षण ‘होम ऑफ क्रिकेट’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स में हुआ, जिसे लेकर किंग चार्ल्स भी प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक सके।

शुभमन गिल ने बताया, "किंग चार्ल्स तृतीय से मिलना एक अद्भुत अनुभव रहा। उन्होंने हमें बुलाया, यह उनके बड़ेपन और विनम्रता को दर्शाता है। हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही। उन्होंने कहा कि पिछले टेस्ट में हमारे अंतिम बल्लेबाज़ जिस तरह से आउट हुए.. गेंद स्टंप्स पर लुड़क गई, वह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण था। हमने भी उनसे कहा कि वह मैच हमारे लिए काफी दुखद रहा  लेकिन दोनों ओर जा सकता था। उम्मीद है कि अगले मुकाबलों में हमारी किस्मत बेहतर होगी।"

किंग चार्ल्स ने आकाशदीप की बहन के बारे में भी पूछताछ की

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने जानकारी दी कि किंग चार्ल्स ने आकाशदीप की बड़ी बहन के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। आकाशदीप ने इससे पहले बताया था कि उनकी बहन कैंसर से जूझ रही हैं और उन्होंने बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लेकर (जिसमें दूसरी पारी में 6/99 शामिल थे) अपना प्रदर्शन उन्हें समर्पित किया था।

राजीव शुक्ला ने कहा, "यह ऐतिहासिक अवसर था। हमारे पुरुष और महिला दोनों टीमों को किंग चार्ल्स ने आमंत्रित किया और उन्होंने सभी खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। उन्होंने आकाशदीप की बहन की बीमारी के बारे में पूछा, इससे साफ पता चलता है कि उन्होंने खिलाड़ियों के बारे में पहले से पता कर रखा था।"

अब शुभमन गिल की अगुवाई वाली पुरुष टीम अगले सप्ताह मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट में सीरीज को 2-2 से बराबर करने की कोशिश करेगी।

वहीं हरमनप्रीत कौर की महिला टीम, इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिसकी शुरुआत बुधवार से हो रही है। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड में पहली बार टी20 सीरीज 3-2 से जीतकर इतिहास रच दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।