कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से की सगाई, लखनऊ में हुआ निजी समारोह

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर और 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव ने बुधवार को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई कर ली। यह समारोह लखनऊ में एक निजी कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया..

कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से की सगाई, लखनऊ में हुआ निजी समारोह
05-06-2025 - 09:33 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर और 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव ने बुधवार को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई कर ली। यह समारोह लखनऊ में एक निजी कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें उनके करीबी परिजन और उत्तर प्रदेश के कुछ क्रिकेटर शामिल हुए, जिनमें रिंकू सिंह भी मौजूद थे।

सगाई समारोह लखनऊ के एक आयोजन स्थल पर संपन्न हुआ, जहां कुलदीप और वंशिका ने एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाकर अपने रिश्ते को औपचारिक रूप दिया।
वंशिका लखनऊ के श्याम नगर की रहने वाली हैं और LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) में कार्यरत हैं। कुलदीप और वंशिका बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं, और उनकी दोस्ती अब एक नए रिश्ते में बदल गई है।

इस खास मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी मित्र ही उपस्थित थे। समारोह पूरी तरह निजी रखा गया था, लेकिन इस सुखद खबर ने क्रिकेट प्रेमियों और कुलदीप के प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।