राजस्थानः कुछ देर के लिए होगी तापमान में कमी..मिलेगी तेज गर्मी से निजात, हो सकती है मेघगर्ज के साथ हल्की बरसात
<p><em>राजस्थान में अचानक तामपान परिवर्तन देखने को मिल सकता है। एक पश्चिमी विक्षोभ का ऐसा तंत्र बना है जो गर्मी से कुछ समय के लिए निजात दिला सकता है। राजस्थान में मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक आरएस शर्मा का कहना है कि एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघगर्जन व हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।</em></p>
शर्मा का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं 30-40 Kmph तक चल सकती हैं। उनका कहना है कि 19 अप्रैल को इस सिस्टम का असर जोधपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं जारी रहने की संभावना है। शेष अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में आगामी एक-दो दिन विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
What's Your Reaction?