'लश्कर भी तुम्हारा है ...' : बृज भूषण सिंह को विनेश फोगाट का करारा जवाब
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की अदालत द्वारा बृज भूषण शरण सिंह को POCSO एक्ट के तहत बरी किए जाने के बाद, आंदोलन की अगुवा विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी..
नयी दिल्ली। महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की अदालत द्वारा बृज भूषण शरण सिंह को POCSO एक्ट के तहत बरी किए जाने के बाद, आंदोलन की अगुवा विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
जहां बजरंग पूनिया ने अदालत के फैसले के बाद बृज भूषण द्वारा निकाले गए रोड शो पर सवाल उठाए, वहीं विनेश फोगाट ने एक कवितात्मक कटाक्ष के जरिए पूरे सिस्टम पर तंज कसा।
बजरंग पूनिया का बयान
बजरंग ने सोशल मीडिया पर लिखा, "बृज भूषण सिंह POCSO एक्ट में बरी होने के बाद रोड शो कर रहा है और अपनी जीत दिखा रहा है, जबकि अभी 6 महिला पहलवानों के केस कोर्ट में चल रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "जब महिला पहलवान आंदोलन पर बैठी थी, तभी नाबालिग महिला पहलवान बृज भूषण के दबाव में पीछे हट गई थी, जबकि एक बार वह उसके खिलाफ गवाही दे चुकी थी। बृज भूषण अभी भी बाकी 6 महिला पहलवानों पर लगातार दबाव बना रहा है कि वे भी अपने केस वापस लें।"
बजरंग ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि "कई बार लगता है कि आज भी कानून राज गुंडों के सामने बौना है।"
विनेश फोगाट का तीखा तंज
विनेश ने बजरंग की पोस्ट को एक कविता के साथ रीपोस्ट किया..
"लश्कर भी तुम्हारा है, सरदार भी तुम्हारा है,
तुम झूठ को सच लिख दो, अखबार भी तुम्हारा है!
हम इसकी शिकायत करते तो कहां करते,
सरकार तुम्हारी है, गवर्नर भी तुम्हारा है!"
“लश्कर भी तुम्हारा है, सरदार भी तुम्हारा है,
तुम झूठ को सच लिख दो, अख़बार भी तुम्हारा है!
हम इसकी शिकायत करते तो कहाँ करते,
सरकार तुम्हारी है, गवर्नर भी तुम्हारा है!!” https://t.co/ODDnemLqpf — Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) May 28, 2025
यह पंक्तियाँ स्पष्ट रूप से यह दर्शाती हैं कि उन्हें न्याय प्रणाली और सत्ता संरचना पर भरोसा नहीं रहा, और वे इसे एकतरफा और पक्षपातपूर्ण मानती हैं।
पृष्ठभूमि: क्या है मामला?
- बृज भूषण शरण सिंह, पूर्व बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख रह चुके हैं।
- 2023 में कई महिला पहलवानों ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे।
- एक नाबालिग पहलवान द्वारा लगाए गए आरोपों के तहत उनके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था।
- अदालत ने हाल ही में इस मामले में बृज भूषण को बरी कर दिया।
- जबकि बाकी 6 महिला पहलवानों के मामले अब भी अदालत में विचाराधीन हैं।
What's Your Reaction?