रायबरेली में ‘ड्रोन चोर’ समझकर दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 गिरफ्तार; राहुल गांधी ने परिवार से की बातचीत

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में 38 वर्षीय एक दलित व्यक्ति की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि भीड़ ने युवक को ‘ड्रोन चोर’ समझ लिया था। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि हमलावर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थक ..

रायबरेली में ‘ड्रोन चोर’ समझकर दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 गिरफ्तार; राहुल गांधी ने परिवार से की बातचीत
06-10-2025 - 10:44 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में 38 वर्षीय एक दलित व्यक्ति की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि भीड़ ने युवक को ड्रोन चोर’ समझ लिया था। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि हमलावर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थक  थे। इस घटना को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उंचाहार थाने के SHO संजय कुमार को लापरवाही बरतने के आरोप में स्थानांतरित  कर दिया गया है।

 पुलिस का बयान: ‘ड्रोन चोर’ समझकर की हत्या

पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम हरिओम था, जो दलित समुदाय से था और मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है।
घटना उस वक्त हुई जब वह अपने ससुराल डंडेपुर जमुनापुर जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और आरोप लगाया कि वह ड्रोन से घरों को चोरी के लिए चिह्नित करने वाले गिरोह का सदस्य  है। भीड़ ने हरिओम की बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पिटाई  कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पांच आरोपी गिरफ्तार, SHO पर कार्रवाई

रायबरेली पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि हत्या के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उंचाहार थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार को लापरवाही के चलते लाइन हाजिर (ट्रांसफर)  कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस का आरोप: ‘योगी समर्थकों ने की हत्या’

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने कहा कि उन्हें रायबरेली से एक बेहद विचलित करने वाला वीडियो मिला है, जिसमें दलित युवक हरिओम को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला।

उन्होंने कहा, “जब हरिओम बार-बार ‘राहुल गांधी, राहुल गांधी’ कह रहा था, तो वे अपराधी कह रहे थे कि वे योगी समर्थक  हैं। यह वही ‘डबल इंजन सरकार’ का परिणाम है। योगी और मोदी की नफरत की राजनीति दलितों और हाशिए पर खड़े लोगों की जान ले रही है।”

उन्होंने आगे कहा, “उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में मुसलमानों पर हमले बढ़ रहे हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं, दलित और ओबीसी समुदाय निशाने पर हैं.. भाजपा सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है।”

घटना के बाद राहुल गांधी ने मृतक के परिवार से बातचीत की और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और राज्य में दलितों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।