बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर पर 125 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया

बिहार के पश्चिम चंपारण से भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) के खिलाफ 125 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा बेतिया सिविल कोर्ट में दायर किया है। यह मामला किशोर द्वारा लगाए गए “डीजल चोरी” के आरोपों..

बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर पर 125 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया
06-10-2025 - 10:47 AM

बेतिया। बिहार के पश्चिम चंपारण से भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) के खिलाफ 125 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा बेतिया सिविल कोर्ट में दायर किया है। यह मामला किशोर द्वारा लगाए गए डीजल चोरी” के आरोपों से जुड़ा है।

इससे पहले जेडीयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने भी किशोर पर 200 करोड़ रुपये के घोटाले और भूमि घोटाले के आरोप लगाने के बाद 100 करोड़ रुपये का मानहानि दावा दायर किया था, जिन आरोपों से राज्य मंत्री ने इनकार किया था।

जायसवाल बोले, “मेरी सार्वजनिक छवि धूमिल करने की कोशिश”

सांसद संजय जायसवाल ने रविवार को बताया, प्रशांत किशोर ने मुझ पर डीजल चोरी के झूठे आरोप लगाए हैं। इन बयानों से मेरी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है और बेतिया की जनता को गुमराह किया गया है। इसी कारण 4 अक्टूबर को मेरे वकील राजेश रंजन, विवेक बिहारी, राजन चतुर्वेदी और चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा के माध्यम से 125 करोड़ रुपये का मानहानि केस दायर किया गया है।” उन्होंने कहा कि मामले की सुनवाई 8 अक्टूबर को निर्धारित है।

किशोर को भेजा था कानूनी नोटिस

सांसद ने बताया कि उन्होंने पहले भी प्रशांत किशोर को कानूनी नोटिस  भेजकर सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की थी, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

सोशल मीडिया पोस्ट पर भी मामला दर्ज

जायसवाल ने कहा कि डीजल चोरी और फ्यूल स्टेशन से जुड़ी एक आपत्तिजनक पोस्ट प्रशांत किशोर से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट से डाली गई थी, जिसे बाद में जन सुराज, बिहार के अध्यक्ष मनोज भारती ने भी साझा किया। उन्होंने कहा, मैंने इस संबंध में बेतिया साइबर पुलिस स्टेशन में भी मामला दर्ज कराया है।

इस प्रकरण से बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है क्योंकि प्रशांत किशोर लगातार भाजपा और जेडीयू दोनों नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे हैं, जबकि उनके खिलाफ अब मानहानि के मुकदमों की संख्या बढ़ती जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।