मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान से विवाद भड़का, विपक्ष ने तत्काल माफी की मांग उठाई

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा हिंदू देवताओं को लेकर दिए गए एक कथित बयान ने राज्य में बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। बीजेपी और बीआरएस ने इस टिप्पणी को हिंदू भावनाओं का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री से तुरंत माफी की मांग..

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान से विवाद भड़का, विपक्ष ने तत्काल माफी की मांग उठाई
03-12-2025 - 12:41 PM
03-12-2025 - 12:44 PM

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा हिंदू देवताओं को लेकर दिए गए एक कथित बयान ने राज्य में बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। बीजेपी और बीआरएस ने इस टिप्पणी को हिंदू भावनाओं का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री से तुरंत माफी की मांग की है।

एक सार्वजनिक कार्यक्रम में रेवंत रेड्डी ने हिंदू धर्म में देवताओं की संख्या और विविधता पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिंदुओं के यहां “तीन करोड़ भगवान” क्यों माने जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अविवाहितों के लिए भगवान हनुमान हैं, दो बार शादी करने वालों के लिए अलग देवता हैं, शराब पीने वालों के भी अलग भगवान होते हैं, और कई समूहों के अपने-अपने देवता होते हैं। उनके इस कथन को विपक्ष ने हिंदू आस्थाओं का मज़ाक बनाने की कोशिश बताया है।

विपक्ष का प्रहार

रेवंत रेड्डी के बयान के बाद बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। पार्टी नेता चिक्कोटी प्रवीण ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और मुख्यमंत्री लगातार हिंदुओं की भावनाएं आहत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को न सिर्फ माफी मांगनी चाहिए बल्कि बयान भी वापस लेना चाहिए।

बीआरएस नेता राकेश रेड्डी अनुगुला ने भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल हिंदू देवताओं का मज़ाक उड़ाना फैशन बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रेवंत रेड्डी इस तरह के बयान देकर करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को चोट पहुंचा रहे हैं और उन्हें तत्काल माफी मांगनी चाहिए।

पुराना विवाद फिर उठा

रेवंत रेड्डी इससे पहले भी अपने बयान के कारण विवादों में रहे हैं। पिछले वर्ष उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि भगवान की तस्वीर लेकर कुछ मांगने वाला “भिखारी” होता है, न कि हिंदू। बीजेपी ने उस समय भी उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया था।

रेवंत रेड्डी के ताज़ा बयान ने राज्य में राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया है और विपक्ष इसे बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।