‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विपक्ष ने की सराहना, पहलगाम हमले के जवाब में सेना की कार्रवाई को बताया ‘कर्म का परिणाम’

भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित नौ आतंकी शिविरों पर सटीक हमले करने के कुछ ही घंटों बाद, बुधवार को कई विपक्षी नेताओं ने सेना की इस कार्रवाई की खुलकर सराहना की..

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विपक्ष ने की सराहना, पहलगाम हमले के जवाब में सेना की कार्रवाई को बताया ‘कर्म का परिणाम’
07-05-2025 - 12:13 PM

नयी दिल्ली। भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित नौ आतंकी शिविरों पर सटीक हमले करने के कुछ ही घंटों बाद, बुधवार को कई विपक्षी नेताओं ने सेना की इस कार्रवाई की खुलकर सराहना की।

यह हमला पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के जवाब में किया गया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पहले ही इस मुद्दे पर सरकार के साथ एकजुटता का संकल्प व्यक्त किया था।

कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ‘जय हिंद’ लिखते हुए भारतीय ध्वज का इमोजी साझा किया और लिखा, आज अपने देश पर गर्व है।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, हमारी सशस्त्र सेनाओं पर हमें बेहद गर्व है। हम उनके अडिग संकल्प और साहस की सराहना करते हैं।”

शिवसेना (उद्धव गुट) की तीखी प्रतिक्रिया

शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा, धर्म पूछा था, अब भुगतो करम। इंडियन आर्मी।”

आदित्य ठाकरे ने भी सेना की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा, आतंकवाद के हर रूप का खात्मा होना चाहिए… इतना ज़ोरदार प्रहार हो कि दोबारा आतंकवाद उठने की हिम्मत न कर सके। जय हिंद!”

राजद की ओर से एकजुटता का संदेश

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, वंदे मातरम्! न आतंक होना चाहिए, न अलगाववाद! हमें अपने बहादुर सैनिकों और भारतीय सेना पर गर्व है।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।