"हमारे योद्धा गर्व से सीना ताने खड़े हैं... बेहद गर्वित हूं" - रोहित शर्मा ने सेना को किया सलाम
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मोर्चे पर डटे भारतीय सैनिकों को सलाम किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, “हर गुजरते पल और हर लिए गए फैसले के साथ मैं हमारी भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना पर बेहद गर्व महसूस करता हूं..
नयी दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच जब पूरे देश में डर और अनिश्चितता का माहौल है, तब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मोर्चे पर डटे भारतीय सैनिकों को सलाम किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, “हर गुजरते पल और हर लिए गए फैसले के साथ मैं हमारी भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना पर बेहद गर्व महसूस करता हूं। हमारे योद्धा राष्ट्र के सम्मान के लिए सीना ताने गर्व से खड़े हैं।”
With every passing moment, with every decision taken I feel extremely proud of our Indian Army, Indian Airforce & Indian Navy. Our warriors are standing tall for our nation’s pride. It’s important for every Indian to be responsible and refrain from spreading or believing any fake… — Rohit Sharma (@ImRo45) May 9, 2025
इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने और जिम्मेदारी निभाने की अपील भी की। उन्होंने लिखा, “हर भारतीय का जिम्मेदार बनना ज़रूरी है, और किसी भी अफवाह या फर्जी खबर पर भरोसा करने या फैलाने से बचना चाहिए। सुरक्षित रहें, सभी!”
What's Your Reaction?