पीएम मोदी लोकप्रियता के मामले में फिर फिर अव्वल, सितंबर में अर्जित की 65 फीसदी अप्रूवल रेटिंग
<p><em><strong>देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी </strong>बतौर प्रधानमंत्री लोकप्रियता के सर्वे में सबसे ऊंचे पायदान पर कायम हैं। इप्सोस इंडियाबस पोल के आधार पर सितंबर 2023 में उन्होंने 65% की अप्रूवल रेटिंग प्राप्त की है।</em></p>
वे पश्चिम क्षेत्र में सर्वाधिक 80% अप्रूवल रेटिंग में लोकप्रियता के आधार पर पहले पायदान पर हैं। वे देश के शहरी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले राजनेता हैं, तो वहीं पश्चिम, पूर्वी और उत्तर भारत में वे लोकप्रियता के सर्वोच्च शिखर पर बरकरार हैं।
उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में अपना काम संभालने में नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग को जांचने के लिए क्षेत्र, शहर, आयु वर्ग व अन्य समूहों में यह पता किया गया कि पीएम मोदी कितने लोकप्रिय हैं? इस रेटिंग के परिणाम से पता चला कि प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिमी भारत (80%), पूर्वी भारत (73%), उत्तरी भारत (72%) में उच्च रेटिंग हासिल की. हालांकि दक्षिणी भारत में रेटिंग 31% थी। इसी तरह, उनका एआर टियर 1 शहरों में (76%), टियर 2 में (64%) और टियर 3 में (62%) में महानगरों (58%) की तुलना में अधिक था। दिलचस्प बात यह है कि उनका एआर एसईसीएस – एसईसी ए (69%), एसईसी बी (64%) और एसईसी सी (63%) में लगभग समान था।
महिलाओं ने पीएम मोदी के काम को दी सर्वाधिक रेटिंग
महिला और पुरुषों के बीच किए गए सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता का आंकड़ा लगभग बराबरी पर था। रेटिंग में 65 फीसदी महिलाओं ने पीएम मोदी के काम को सराहते हुए समर्थन किया, वहीं 64 फीसदी पुरुषों ने उनका समर्थन किया। सर्वेक्षण के अनुसार, पीएम मोदी की स्वीकृति रेटिंग सभी आयु समूहों में स्थिर रही। यह 18-30 वर्ष के बीच 66 प्रतिशत, 31-45 वर्ष के बीच 64 प्रतिशत और 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में 64 प्रतिशत रही।
युवाओं को पीएम मोदी के लीडरशिप पर भरोसा
विशेष रूप से प्रधानमंत्री की अनुमोदन रेटिंग अधिकांश समूहों के बीच उच्च बनी रही। जहां 75 प्रतिशत बेरोजगारों ने मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार किया, वहीं छात्रों के बीच उनकी स्वीकृति रेटिंग 69 प्रतिशत, नियोजित लोगों के बीच 67 प्रतिशत और पूर्णकालिक माता-पिता या गृहिणियों के बीच 63 प्रतिशत थी। सर्वेक्षण के अनुसार, हालांकि, स्व-नियोजित लोगों में से केवल 47 प्रतिशत ने मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में अपने काम को संभालने के तरीके को स्वीकार किया। विशेष रूप से उच्च शिक्षा प्राप्त लोगों ने मोदी को 70% की उच्च रेटिंग दी, जबकि निम्न शिक्षा वाले लोगों ने 61% की एआर रेटिंग दी।
अस्वीकार्यता न के बराबर
इप्सोस इंडियाबस में ग्रुप सर्विस लाइन लीडर, पब्लिक अफेयर्स, कॉर्पोरेट रेपुटेशन, ईएसजी और सीएसआर, पारिजात चक्रवर्ती ने कहा, “भारत के प्रधानमंत्री के रूप में भारतीय अपनी भूमिका को कैसे समझते हैं, इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने 65% की अनुमोदन रेटिंग हासिल की है। मोदी को उच्च अनुमोदन रेटिंग प्राप्त हुई है क्योंकि कुछ उत्तरदाता अनिर्णीत थे या तटस्थ थे। उनकी अस्वीकृति 10 में से 2 से कम है, जबकि उनकी स्वीकृति सर्वेक्षण में शामिल 3 में से 2 है। उनके नेतृत्व में भारत कई मोर्चों पर चमक रहा है, हाल ही में उन्होंने चंद्रयान 3, आदित्य एल1 और भारत ने जी20 शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी की है।”
सर्वेक्षण में एसईसी ए, बी और सी परिवारों के 2,200 से अधिक उत्तरदाताओं के बीच सवालों को पूछा गया, जिसमें देश के सभी चार क्षेत्रों के महिला और पुरुषों को शामिल किया गया।
What's Your Reaction?