अमेरिका से ट्रेड डील पर राहुल गांधी का बड़ा आरोप.. बोले, ‘प्रधानमंत्री समझौता कर चुके हैं, देश बेच दिया..!’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। संसद परिसर के बाहर पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि “प्रधानमंत्री से समझौता कर लिया गया है” और उन्होंने कहा कि इस ट्रेड डील के जरिए देश के हितों से समझौता किया..

अमेरिका से ट्रेड डील पर राहुल गांधी का बड़ा आरोप.. बोले, ‘प्रधानमंत्री समझौता कर चुके हैं, देश बेच दिया..!’
04-02-2026 - 12:32 PM

नयी दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। संसद परिसर के बाहर पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री से समझौता कर लिया गया है” और उन्होंने कहा कि इस ट्रेड डील के जरिए देश के हितों से समझौता किया गया है

राहुल गांधी उस समय पत्रकारों से बात कर रहे थे, जब संसद में चीन और पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की आत्मकथा के उल्लेख को लेकर हंगामे के बीच उन्हें बोलने का मौका नहीं मिला।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री समझौता कर चुके हैं। किसने समझौता किया और कैसे किया, यह जनता को समझना चाहिए।”

राहुल गांधी ने आगे दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी दबाव में हैं। उन्होंने कहा, मोदी घबराए हुए हैं… जो ट्रेड डील चार महीने से अटकी हुई थी, उसमें कुछ भी नहीं बदला है। जो मुझे पता है और जो मोदी जानते हैं… वही डील कल शाम साइन कर दी गई। मोदी पर भारी दबाव है। हजारों करोड़ रुपये खर्च कर जो छवि बनाई गई थी, वह बुलबुला अब फूट सकता है।

लोकसभा में बोलने की अनुमति न मिलने पर नाराज़गी जताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह अभूतपूर्व है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा

उन्होंने कहा, मुख्य मुद्दा यह है कि हमारे प्रधानमंत्री से समझौता किया जा चुका है। किसने किया और कैसे किया, यह देश की जनता को सोचना होगा। भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि नेता प्रतिपक्ष को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने नहीं दिया जा रहा। इस ट्रेड डील में नरेंद्र मोदी ने आपके खून-पसीने और मेहनत को बेच दिया है।”

राहुल गांधी के इन बयानों के बाद अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को लेकर सियासी टकराव और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।