'टैक्सपेयर के पैसे से सबसे ज़्यादा विदेश घूमने वाले पीएम': महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी की पांच देशों की यात्रा पर उठाए सवाल, मुनीर-ट्रम्प मुलाकात का किया हवाला

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच देशों की विदेश यात्रा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस दौरे की राजनयिक सार्थकता पर सवाल उठाए और मोदी सरकार की विदेश नीति और वैश्विक प्रभाव पर गंभीर ..

'टैक्सपेयर के पैसे से सबसे ज़्यादा विदेश घूमने वाले पीएम': महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी की पांच देशों की यात्रा पर उठाए सवाल, मुनीर-ट्रम्प मुलाकात का किया हवाला
03-07-2025 - 12:18 PM

नयी दिल्ली तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच देशों की विदेश यात्रा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस दौरे की राजनयिक सार्थकता पर सवाल उठाए और मोदी सरकार की विदेश नीति और वैश्विक प्रभाव पर गंभीर चिंता जताई।

पीटीआई द्वारा जारी एक वीडियो में महुआ मोइत्रा ने कहा, माननीय प्रधानमंत्री एक बार फिर एक लंबी विदेश यात्रा पर निकल चुके हैं। कुछ सवाल हैं हमारे 'ग्लोब-ट्रॉटिंग' प्रधानमंत्री से।”

मोदी की यात्राएं और टैक्सपेयर का पैसा

मोइत्रा ने कहा कि मोदी शायद अब तक के सबसे अधिक यात्रा करने वाले प्रधानमंत्री हैं, और ये सारी यात्राएं जनता के पैसों से की जाती हैं। उन्होंने कहा, आपने शायद सबसे ज़्यादा विदेश यात्राएं की हैं, ये कहते हुए कि भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत कर रहे हैं लेकिन आज भारत की स्थिति क्या है?”

 भारत-पाकिस्तान को एकसाथ देखने की चिंता

महुआ मोइत्रा ने कटाक्ष किया कि 10 साल पहले तक जो बात अकल्पनीय थी, वो आज सच हो रही है यानी भारत और पाकिस्तान को एक ही breath में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा,दुनिया का सबसे ताकतवर देश, जिसे आप 'लीडर ऑफ द फ्री वर्ल्ड' कहते हैं, वो आज खुलेआम उस देश से प्रेम जता रहा है जिसे ‘आतंकी अड्डा’ माना जाता है। वह उसके आर्मी चीफ के साथ डिनर कर रहा है और सबसे बुरा ये कि भारत और पाकिस्तान को एक साथ तौला जा रहा है।”

ऑपरेशन सिंदूर और ट्रम्प की भूमिका पर सवाल

महुआ ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी मोदी सरकार पर हमला किया। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की उस टिप्पणी का हवाला दिया जिसमें ट्रम्प ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर को अपनी सफलता बताया था। मोइत्रा ने कहा,क्या ऑपरेशन सिंदूर विफल था? सीजफायर का फैसला कब और किसके कहने पर लिया गया? अगर ये ऑपरेशन भारत की सफलता थी, तो अमेरिका इसका क्रेडिट कैसे ले रहा है?”

पाकिस्तान को मिल रही अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मदद

महुआ मोइत्रा ने सवाल उठाया कि अगर भारत ने पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर अलग-थलग करने की इतनी कोशिश की है, तो फिर आज भी आईएमएफ (IMF) और वर्ल्ड बैंक जैसे संस्थान उसे अरबों डॉलर की मदद क्यों दे रहे हैं? उन्होंने कहा,क्या हम इन संस्थाओं को यह समझाने में विफल रहे कि पाकिस्तान आतंक को बढ़ावा देता है? या फिर पाकिस्तान ने हमसे बेहतर कूटनीति कर ली?”

मोदी की पांच देशों की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से पांच देशों — घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील और नामीबिया — की यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान वे BRICS शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे और वैश्विक दक्षिण से जुड़ी साझेदारियों को आगे बढ़ाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।