पाकिस्तान के तेज गेंदबाज आमिर जमाल पर टेस्ट कैप पर '804' लिखने के लिए 1.4 मिलियन रुपये का जुर्माना लगाया गया
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज आमिर जमाल उस समय विवादों में आ गए जब यह सामने आया कि उन्होंने और टीम के कई अन्य खिलाड़ियों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया है..
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज आमिर जमाल उस समय विवादों में आ गए जब यह सामने आया कि उन्होंने और टीम के कई अन्य खिलाड़ियों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया है। उभरते हुए इस तेज गेंदबाज पर 14 लाख पाकिस्तानी रुपये (PKR 1.4 मिलियन) का भारी जुर्माना लगाया गया है, और इसके पीछे की असली वजह सामने आई है।
दरअसल, आमिर जमाल ने अपनी टेस्ट कैप पर ‘804’ लिखा था, जो कि इस भारी जुर्माने का कारण बना। यह नंबर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और अब जेल में बंद पूर्व क्रिकेटर इमरान खान से जुड़ा माना जा रहा है। एक टीवी रिपोर्ट के अनुसार, PCB ने कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर नियम तोड़ने के चलते जुर्माना लगाया है, लेकिन आमिर जमाल को सबसे सख्त सजा दी गई।
PCB fined players 3.3 million rupees
Aamer Jamal got the biggest fine of 1.4 million for wearing cap 804
Salman, Saim, and Abdullah were fined 500,000 each for returning late in the Australia series
In the SA series, Sufiyan, Usman, Abbas, and a fast bowler were fined $200… pic.twitter.com/tg4bot0uZy — ЅᏦᎽ (@13hamdard) March 14, 2025
‘804’ को इमरान खान का टेस्ट कैप बैज नंबर माना जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, जमाल ने यह नंबर कैप पर लिखकर इमरान खान के प्रति समर्थन दिखाने की कोशिश की, जिस कारण उन्हें सज़ा दी गई। PCB का मानना है कि क्रिकेट में राजनीति की कोई जगह नहीं है, और यही वजह थी कि आमिर जमाल को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से भी बाहर कर दिया गया।
इसके अलावा, साइम अयूब, सलमान अली आगा और अब्दुल्ला शफीक सहित कुछ अन्य खिलाड़ियों पर भी ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान देर से पहुंचने के चलते 5 लाख रुपये (PKR 500,000) का जुर्माना लगाया गया था। साथ ही, उस्मान खान, अब्बास अफरीदी और सुहफ़यान मुकीम जैसे खिलाड़ियों पर दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान देर से पहुंचने पर $200 (डॉलर) का जुर्माना लगाया गया था।
What's Your Reaction?