4 महीनों बाद अपने बच्चों से मिलने भारत आयी अंजू , प्रेमी से मिलने गयी थी पाकिस्तान
<p>राजस्थान के अलवर जिले से पाकिस्तान पहुंची अंजू फिर सुर्खियों में आ गई है।पाकिस्‍तान में करीब 6 महीने रहने के बाद अंजू अब भारत लौट आई हैं। </p>
मीडिया से बचने के कोशिश में रही अंजू
अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही मीडिया ने अंजू से बातचीत की कोशिश की। इस दौरान अंजू ज्यादा कुछ भी बोलने से बचती दिखी। अंजू ने जब मीडिया से उसके पाकिस्तान जर्नी पर सवाल किया तो उन्होंने एक शब्द में कहा कि वो वहां खुश हैं। पाकिस्तान में उनको कोई दिक्कत नहीं हुई और भारत लौटकर भी वह खुश हैं। अंजू ने जब पाकिस्तान में उनको कोई दिक्कत नहीं हुई और भारत लौटकर भी वह खुश हैं। हालांकि इसके बाद अंजू से पत्रकारों ने पूछा कि वह वापस भारत क्यों आई है, इस पर अंजू ने दूसरा कोई कमेंट नहीं किया।
बच्चो को भी पाक ले जाना चाहती है अंजू
अंजू को वाघा बार्डर पर छोड़ने के लिए उसका पाकिस्तानी पति नसरुल्ला आया था। उसने बताया कि अंजू अपने बच्चों से मिलने भारत गई है और जल्द ही पाकिस्तान लौट आएगी। बता दें कि अंजू राजस्थान के अलवर जिले से बाकायदा वीजा लेकर पाकिस्तान गई थी और उसने नसरुल्ला से निकाह कर लिया था। वैसे अंजू पहले से शादीशुदा है। भारत में अरविंद नाम के शख्स से उसकी शादी हो चुकी है। लेकिन ६ माह पहले वो अपने बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तान चली गई थी।
मुझे क्या मालूम : भारतीय पति
इस बीच उसके पहले पति अरविंद कुमारकी प्रतिक्रिया सामने आई है। अरविंद अंजू का नाम सुनते ही उखड़ गए। उन्होंने कहा, मुझे उसके बारे में कुछ नहीं पता। मुझे क्या मालूम वो भारत आई है या नहीं आई।
बच्चों को लेकर बढ़ सकता है अंजू और उसके भारतीय पति का विवाद
अंजू के बच्चे अभी उसके पहले पति अरविंद के पास हैं, जिन्हें अंजू अपने साथ पाकिस्तान ले जाना चाहती है। ऐसे में माना जा रहा है कि अंजू और उनके पहले पति अरविंद के बीच विवाद बढ़ सकता है। अरविंद मीडिया में यह बात कह चुके हैं कि वो अब अंजू को अपने साथ नहीं रखेंगे और बच्चे उनके पास ही रहेंगे। अंजू के माता- पिता ग्वालियर में रहते हैं। वो भी अंजू के इस कदम के बाद उससे नाराज हैं। भारत लौटने के बाद अंजू किसके साथ रहेगी, अभी यह तय नहीं है।
पुलिसिया पूछताछ के बाद ही मिलेगी घर जाने की इजाज़त
पाकिस्तान से लौटी अंजू जैसे ही भारतीय सीमा में दाखिल हुई, उसे बीएसएफ कैम्प ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार उससे पूछताछ की जाएगी। इसके बाद पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर सकती हैं। जब तक सभी एजेंसियां उसके द्वारा दिए जवाब से संतुष्ट नहीं होंगी, उसे घर जाने की इजाजत नहीं मिलेगी।
20 जुलाई को पति से कहा था- वह जयपुर जा रही है
20 जुलाई 2023 को अंजू ने पति अरविंद से कहा था कि वह सहेली से मिलने जयपुर जा रही है और वह घर से निकल गई। इसके तीन दिन बाद 23 जुलाई को मीडिया में खबरें आईं कि अंजू अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई है। वह उससे शादी करने जा रही है। 25 जुलाई को अंजू ने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया था। वह अंजू से फातिमा बन गई।
सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
साल 2020 में अंजू और नसरुल्लाह की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। फेसबुक पर जब दोनों की दोस्ती कुछ और आगे बढ़ी तो दोनों ने एक-दूसरे का नंबर ले लिया। वॉट्सऐप पर बातचीत होने लगी। करीब दो साल तक यह बातचीत चलती रही। इसी बीच अंजू और नसरुल्लाह ने एक-दूसरे से मिलने की इच्छा जाहिर की। जिस पर नसरुल्लाह ने भारत आने में असमर्थता जताई थी तो अंजू पाकिस्तान जाने को तैयार हो गई। पाकिस्तान जाने के लिए अंजू ने पासपोर्ट भी बनवा लिया था। पाकिस्तान जाने के लिए 21 जून को वीजा का आवेदन किया था
What's Your Reaction?