राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव पर 'टालमटोल' जवाब को लेकर चुनाव आयोग पर किया पलटवार, रखी दो मांगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को चुनाव आयोग पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी 'मैच फिक्सिंग' वाली टिप्पणी को "पूरी तरह बेतुका" कहने वाले चुनाव आयोग के बयान को खारिज करते हुए कहा कि सिर्फ 'टालमटोल' से आयोग की साख नहीं बच सकती..

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव पर 'टालमटोल' जवाब को लेकर चुनाव आयोग पर किया पलटवार, रखी दो मांगे
08-06-2025 - 05:00 PM
09-06-2025 - 12:03 AM

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को चुनाव आयोग पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी 'मैच फिक्सिंग' वाली टिप्पणी को "पूरी तरह बेतुका" कहने वाले चुनाव आयोग के बयान को खारिज करते हुए कहा कि सिर्फ 'टालमटोल' से आयोग की साख नहीं बच सकती, बल्कि सच्चाई बताने से ही उसका सम्मान बचा रह सकता है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के सामने दो स्पष्ट मांगे रखीं।

इससे पहले दिन में राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव में "मैच फिक्सिंग" का आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने दावा किया कि लोकतंत्र की धांधली के लिए एक "ब्लूप्रिंट" तैयार किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अगली बार ऐसा बिहार चुनावों में होगा और उन सभी जगहों पर होगा जहां भाजपा हार की कगार पर होगी।

राहुल गांधी के इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जब इस तरह की भ्रामक जानकारी फैलाता है तो वह न केवल राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त हजारों प्रतिनिधियों की मेहनत का अपमान करता है, बल्कि उन लाखों चुनावकर्मियों को भी हतोत्साहित करता है जो इस विशाल लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पूरी निष्ठा से संचालित करते हैं।

आयोग ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र चुनाव को लेकर लगाए गए "बिना किसी ठोस प्रमाण के आरोप" कानून के शासन का अपमान हैं।

ECI की इस प्रतिक्रिया के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "प्रिय चुनाव आयोग, आप एक संवैधानिक संस्था हैं। मध्यस्थों को बिना हस्ताक्षर वाले और टालमटोल वाले नोट्स जारी करना गंभीर सवालों का जवाब देने का तरीका नहीं है।"

इसके बाद उन्होंने अपनी दो मांगें गिनाईं और लिखा, "अगर आपके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो मेरे लेख में उठाए गए सवालों के जवाब दें और इसे साबित करें:

  1. लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभा (महाराष्ट्र सहित) के हालिया चुनावों की एकीकृत, डिजिटल, मशीन-पठनीय मतदाता सूची प्रकाशित करें।
  2. महाराष्ट्र के सभी मतदान केंद्रों की शाम 5 बजे के बाद की CCTV फुटेज सार्वजनिक करें।"

अंत में राहुल गांधी ने कहा, "टालमटोल से आपकी साख नहीं बचेगी। सच्चाई बताने से बचेगी।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।