राहुल गांधी ने जयशंकर पर पाक को जानकारी देने को लेकर साधा निशाना.. विदेश मंत्रालय ने कहा , तथ्य तोड़-मरोड़ कर पेश किए

ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रुकने के बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर निशाना साधा..

राहुल गांधी ने जयशंकर पर पाक को जानकारी देने को लेकर साधा निशाना.. विदेश मंत्रालय ने कहा , तथ्य तोड़-मरोड़ कर पेश किए
18-05-2025 - 11:16 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रुकने के बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर निशाना साधा। उन्होंने जयशंकर के उस बयान पर सवाल उठाया जिसमें कहा गया था कि भारत ने पाकिस्तान को अपनी कार्रवाई की जानकारी दी थी।

राहुल गांधी ने कहा कि हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना एक अपराध था।”
उन्होंने पूछा, इसकी वजह से वायुसेना को कितने विमान खोने पड़े?”

विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब: “तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा जा रहा है। ”विदेश मंत्रालय (MEA) ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे "तथ्यों की गंभीर गलत प्रस्तुति (misrepresentation of facts)" बताया।

विदेश मंत्री जयशंकर ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा था, ऑपरेशन की शुरुआत में हमने पाकिस्तान को संदेश भेजा कि हम आतंकवादियों के ढांचों को निशाना बना रहे हैं, न कि सेना को। इसलिए सेना को इसमें दखल न देने का विकल्प दिया गया। लेकिन उन्होंने इस सलाह को नहीं माना।”

जयशंकर के इस बयान का संदर्भ सेना संचालन महानिदेशक (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई द्वारा पाकिस्तानी समकक्ष मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला को किया गया कॉल था। यह कॉल 7 मई की रात 1 बजे से 1:30 बजे के बीच भारत द्वारा पाकिस्तान और पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में 9 आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद किया गया था।

लेफ्टिनेंट जनरल घई ने पाकिस्तानी अधिकारी से कहा था कि भारत ने सावधानीपूर्वक चुने गए आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है और सैन्य ठिकानों पर हमला नहीं किया गया है। साथ ही संदेश दिया गया कि यदि पाकिस्तान बातचीत चाहता है, तो भारत तैयार है।

राहुल का सवाल

राहुल गांधी ने शनिवार को X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध है। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि सरकार ने ऐसा किया। यह अनुमति किसने दी? और क्या इसकी वजह से हमारी वायुसेना को विमान खोने पड़े?”

विदेश मंत्रालय का खंडन

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, विदेश मंत्री ने कहा था कि हमने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत के बाद पाकिस्तान को चेतावनी दी थी। लेकिन इसे झूठे ढंग से ऑपरेशन शुरू होने से पहले की सूचना के रूप में पेश किया जा रहा है। यह तथ्यों की पूरी तरह से गलत प्रस्तुति है।

क्या भारत ने विमान खोए?

11 मई को एक मीडिया ब्रीफिंग में एयर ऑपरेशन्स के महानिदेशक एयर मार्शल ए. के. भारती ने कहा, क्या ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने कोई विमान खोया—इस पर वह टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे क्योंकि हालात युद्धकालीन थे।” उन्होंने यह भी कहा किकिसी भी युद्ध में नुकसान होते हैं, लेकिन भारतीय सेना ने अपने सभी लक्षित उद्देश्यों को हासिल किया है और सभी वायुसेना के पायलट सुरक्षित लौट आए हैं।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।