राजस्थान सरकार ने शुरू किया 'मुख्यमंत्री सेवा पदक', इस वर्ष 40 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान
जयपुर। राजस्थान में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य और सराहनीय सेवा देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए एक नई राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना की शुरुआत की है जिसका नाम है "मुख्यमंत्री सेवा पदक"
जयपुर। राजस्थान में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य और सराहनीय सेवा देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए एक नई राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना की शुरुआत की है जिसका नाम है "मुख्यमंत्री सेवा पदक"।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, यह पुरस्कार उन पुलिसकर्मियों को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने निष्ठा, साहस और विशिष्ट सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
यह पुरस्कार प्रतिवर्ष राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस (16 अप्रैल) के अवसर पर दिया जाएगा। इस वर्ष 15 से 17 अप्रैल तक तीन दिवसीय समारोह आयोजित किया जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि इस वर्ष मुख्यमंत्री सेवा पदक के लिए एडीजीपी (ADGP) से लेकर कांस्टेबल स्तर तक के कुल 40 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है।
मुख्य रूप से सम्मानित होने वाले वरिष्ठ अधिकारी इस प्रकार हैं:
- ADGP (सिविल राइट्स): मालिनी अग्रवाल
- IG (विजिलेंस): प्रफुल्ल कुमार
- DIG (पुलिस प्रशिक्षण): प्रीति चंद्रा
- डिप्टी पुलिस कमिश्नर (जयपुर उत्तर): राशी डोगरा डूडी
यह पहला अवसर है जब मुख्यमंत्री सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य पुलिस बल में उत्कृष्ट सेवा की संस्कृति को बढ़ावा देना और कर्मठ अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से पहचान दिलाना है।
What's Your Reaction?