वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा का प्रत्युत्तर: सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान वासियों को दी कई सौगातें, अब चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनेगा राजस्थान दिवस
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए राजस्थान दिवस भारतीय नववर्ष की शुरूआत पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाए जाने की महत्वपूर्ण घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा 30 मार्च 1949 (वर्ष प्रतिपदा संवत् 2006) के अवसर पर दिए भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने नए साल पर वृहद् राजस्थान की स्थापना को विशेष महत्व दिया था।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए राजस्थान दिवस भारतीय नववर्ष की शुरूआत पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाए जाने की महत्वपूर्ण घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा 30 मार्च 1949 (वर्ष प्रतिपदा संवत् 2006) के अवसर पर दिए भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने नए साल पर वृहद् राजस्थान की स्थापना को विशेष महत्व दिया था। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से 75 वर्ष बाद राजस्थान दिवस भारतीय रीति-नीति से मनाया जा सकेगा।
GYAN सदैव हमारी प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी को साथ लेकर प्रदेश के विकास एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए सतत रूप से प्रयासरत है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा है कि हमारी सरकार सिटीजन फर्स्ट के विजन के साथ सुशासन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रमुख फैसलें लेते वक्त गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी (GYAN) सदैव हमारी प्राथमिकता में रहते हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तुत बजट प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए इसी प्रेरणादायी मूलमंत्र को प्रतिबिंबित करता है।
जीएसडीपी 350 बिलियन डॉलर कैसे होगा, आंकड़े देकर बताया
शर्मा ने कहा कि प्रतिपक्ष के सदस्य अर्थव्यवस्था के विकास के संबंध में कोई सार्थक चर्चा नहीं कर पाए। अर्थव्यवस्था 350 बिलियन डॉलर तक किस वर्ष पहुंचेगी, इस संबंध में केवल आंकड़ों को लेकर बैठ गए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में जीएसडीपी 197 बिलियन डॉलर रहेगी तथा वर्ष 2025-26 में बढ़कर 230 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है। इसी प्रकार वर्ष 2028-29 में जीएसडीपी का आंकड़ा 350 बिलियन डॉलर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जीएसडीपी की वर्तमान वृद्धि दर से आंकलन करें तो हमारी अर्थव्यवस्था वर्ष 2030 तक इस लक्ष्य को आवश्यक रूप से प्राप्त कर लेगी।
कांस्टीट्यूशन क्लब के आयोजन में आमंत्रण के बाद भी नहीं आया विपक्ष
मुख्यमंत्री ने कांस्टीट्यूशन क्लब के क्रियाशील होने पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सदन में अब कुछ दिनों से सार्थक चर्चा हो पा रही है, इसके लिए मैं किसको धन्यवाद दूँ ? उनको धन्यवाद दूँ जो मेरे सामने विराजे हैं या फिर उनको धन्यवाद दूँ जो पिछले 2 सप्ताह से अदृश्य हैं। उन्होंने कहा कि गत सरकार के समय कांस्टीट्यूशन क्लब के शिलान्यास व उद्घाटन के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष के साथ विपक्ष के विधायक भी सहर्ष समारोह में शामिल हुए थे। लेकिन, कांस्टीट्यूशन क्लब के कार्यशील होने के पहले दिन जब लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिरला जी को आमंत्रित कर पक्ष, प्रतिपक्ष और पूर्व विधायकों के लिए आयोजन रखा गया, तब ऐसे अवसर पर भी राजनीति से प्रेरित हो विपक्ष द्वारा आयोजन का बहिष्कार क्यों किया गया। यह उचित है या अनुचित सभी को अपनी अंतरात्मा से पूछना होगा।
उन्होंने दिखावे के लिए, हमने प्रदेश के हित में किया राइजिंग राजस्थान
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल के प्रथम वर्ष में राजस्थान की जनता के विकास के लिए राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि गत सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में सिर्फ दिखावे के लिए इसका आयोजन किया था। पहले वर्ष में राइजिंग राजस्थान का आयोजन हमारी नीयत को दर्शाता है। हम प्रतिपक्ष की तरह मात्र दिखावे के काम नहीं करते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विगत सरकार द्वारा वर्ष 2022 में किए गए इन्वेस्टमेंट समिट में 12 लाख 84 हजार करोड़ रूपये के एमओयू किए गए तथा उसमें भी मात्र 3 प्रतिशत से भी कम (लगभग 30 हजार करोड़ रूपये) का कार्य पूर्ण हो पाया था। इसकी तुलना में हमारी सरकार ने पहले वर्ष में 35 लाख करोड़ रूपये के निवेश एमओयू किए। जिसमें 2 लाख 24 हजार करोड़ रूपये के एमओयू पर कार्य प्रारंभ हो चुका है। 30 मार्च तक यह आंकड़ा 3 लाख करोड़ रूपये तक पहुंच जाएगा। गत सरकार से अगर तुलना करे तो निवेश एमओयू को धरातल पर उतारने में हमारी सरकार का आंकड़ा इनसे 10 गुना अधिक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने नीतियों के आधार पर भूमि आवंटन का काम किया है जबकि गत सरकार ने चेहरा देखकर भूमि आवंटन किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों का निवेश की दृष्टि से विकास करने हेतु जिलास्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इन जिलास्तरीय आयोजनों में 2 लाख 75 हजार करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सदन में राइजिंग राजस्थान के परिपेक्ष्य में नेता प्रतिपक्ष द्वारा भरतपुर के एक होटल के बारे में बिलकुल ही गलत तथ्य प्रस्तुत किए गए।
वर्ष 2025-26 की घोषणाओं का क्रियान्वयन अभी से प्रारंभ
शर्मा ने कहा कि हमारे कार्य करने की गति के कारण लगातार ना सिर्फ घोषित कार्य स्वीकृत हो रहे हैं अपितु धरातल पर भी आ रहे हैं। गत बजट की घोषणाओं की प्रगति जहाँ राज्यपाल महोदय के अभिभाषण पर दिये गये जवाब 7 फरवरी, 2025 के दिन 62 प्रतिशत थी, बजट प्रस्तुति 19 फरवरी, 2025 के दिन बढ़कर 73 प्रतिशत हो गई। यह प्रगति अब 82 प्रतिशत हो चुकी है। वर्तमान बजट की भी 68 घोषणाओं की स्वीकृति जारी हो चुकी है। अभी तो वर्ष 2025-26 प्रारम्भ भी नहीं हुआ और हमने घोषणाओं के क्रियान्वयन पर कार्य प्रारम्भ भी कर दिया है।
पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं किया 16 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार कोई काम करती ही नहीं थी, जो थोड़ा-बहुत किया, उसका भी भुगतान नहीं किया। पूर्ववर्ती सरकार ने पंचायतों को राज्य व केन्द्रीय वित्त आयोग के 2 हजार 180 करोड़ रुपये, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1 हजार 443 करोड़, किसान कल्याण योजनाओं के 1 हजार 316 करोड़, मनरेगा के 896 करोड़, समग्र शिक्षा अभियान के 728 करोड़, बच्चों के पोषाहार का के 353 करोड़, अनाथ बच्चों की पालनहार योजना के 136 करोड़, जल जीवन मिशन के 1
Tags:
What's Your Reaction?