क्या मार्च 2026 तक एटीएम से बंद हो जाएंगे 500 रुपये के नोट? मोदी सरकार ने जारी किया बयान, कहा..

मोदी सरकार ने उन दावों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) मार्च 2026 तक 500 रुपये के नोटों का प्रचलन बंद कर देगा। प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट-चेक इकाई के अनुसार यह दावा पूरी तरह..

क्या मार्च 2026 तक एटीएम से बंद हो जाएंगे 500 रुपये के नोट? मोदी सरकार ने जारी किया बयान, कहा..
23-01-2026 - 10:21 AM

नयी दिल्ली। मोदी सरकार ने उन दावों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) मार्च 2026 तक 500 रुपये के नोटों का प्रचलन बंद कर देगा। प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट-चेक इकाई के अनुसार यह दावा पूरी तरह फर्जी है और आरबीआई ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है। पीआईबी ने स्पष्ट किया है कि 500 रुपये के नोट पूरी तरह वैध मुद्रा (लीगल टेंडर) हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक संदेश तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया गया था कि मार्च 2026 से एटीएम के जरिए 500 रुपये के नोटों का वितरण बंद कर दिया जाएगा। संदेश में यह भी कहा गया था कि सरकार मार्च 2026 तक 500 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने की योजना बना रही है।

पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने इन सभी दावों को झूठा बताया और कहा कि आरबीआई की ओर से ऐसा कोई निर्णय या घोषणा नहीं की गई है। टीम ने आम लोगों को भरोसा दिलाया कि 500 रुपये के नोट अभी भी वैध मुद्रा हैं और नकद लेन-देन में इनका इस्तेमाल पूरी तरह जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।