फैशन की दुनिया में उभरती स्टार राजस्थानी उद्यमी समिष्ठा भार्गव, जिसने हासिल की कम उम्र में सफलता..!

जयपुर की Pearl Academy से पढ़ाई के बाद जब अन्य साथियों ने दूर-दराज की बढ़िया कंपनियों में रोजगार की तलाश की तो समिष्ठा ने खोजा अपना ही रोजगार सृजित करने का अवसर। परिवार ने भी समिष्ठा की इच्छा को पूरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब व्यक्ति के पास हुनर हो और  काम में परिवार का साथ हो तो उस व्यक्ति को सफल होने से कौन रोक सका है भला..

फैशन की दुनिया में उभरती स्टार राजस्थानी उद्यमी समिष्ठा भार्गव, जिसने हासिल की कम उम्र में सफलता..!
01-04-2026 - 05:15 PM
02-04-2026 - 07:29 AM

ये राजस्थान री माटी है और इसमें है ही कुछ ऐसी बात.. कि यहां के व्यक्ति को बस जरा सा मौका भऱ मिल जाए.. वो उद्यमी हो ही जाता है। समिष्ठा भार्गव कुछ ऐसी ही राजस्थान की उभरती हुईं उद्यमी हैं। जयपुर के साधारण मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मीं और पली-बढ़ी इस युवती ने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है।

जयपुर की Pearl Academy से पढ़ाई के बाद जब अन्य साथियों ने दूर-दराज की बढ़िया कंपनियों में रोजगार की तलाश की तो समिष्ठा ने खोजा अपना ही रोजगार सृजित करने का अवसर। परिवार ने भी समिष्ठा की इच्छा को पूरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब व्यक्ति के पास हुनर हो और  काम में परिवार का साथ हो तो उस व्यक्ति को सफल होने से कौन रोक सका है भला। समिष्ठा ने अपने घर से ही शुरुआत की। घर पर ही परिधान तैयार करने के सभी उपकरणों को जुटाया और फिर अनुभवी श्रमिकों के साथ समिष्ठा ने फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में कदम रख दिया।

आज स्थिति यह है कि समिष्ठा परिधानों के लिए कपड़ों का चयन खुद करती है। इसके जयपुर के बाहर भी जाना होता है तो खुद ही बाहर जाती है और विभिन्न डिजाइनों के परिधान तैयार करवाती है।

समिष्ठा के प्लश कॉटंस ब्रांड के परिधानों की भारत भर में धूम है। जयपुर के जगतपुरा इलाके में भव्य ग्रीन लग्जूरिया इमारत मैं प्लश कॉटंस का शोरूम है। समिष्ठा नये-नये तरह परिधान तैयार करवाने के जरूरी कामों को अकेले ही संभालती हैं। वो बताती हैं कि ज्यादातर उनका काम सोशल मीडिया के जरिये हो जाता है। देश भर से विभिन्न ग्राहक समिष्ठा को अपने जरूरत बता देते हैं और वे उन्हें उनकी इच्छानुसार या कभी-कभी नयी डिजाइन की जानकारी देकर भी परिधान तैयार करवा देती हैं।

फैशन की दुनिया में राजस्थान की इस उभरती स्टार की विभिन्न स्थानों पर एग्जिबिशंस भी लगती रहती हैं। समिष्ठा भार्गव बताती हैं कि इसी महीने 3 और 4 तारीख को जयपुर के 22 गोदाम इलाके में स्थित होटल होलीडे इन में कलरस्ट्रोक नाम से एग्जिबीशन लग रही है। प्लश कॉटंस के परिधान यहां की स्टॉल संख्या 28 पर न केवल देखे जा सकते हैं बल्कि यहां पर खरीदे/ऑर्डर किये जा सकते हैं।       

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।