'सिद्धारमैया का निधन': मेटा की ट्रांसलेशन गलती पर भड़के मुख्यमंत्री
एक बड़ी चूक में, मेटा (Meta) के स्वचालित अनुवाद टूल ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को मृत घोषित कर दिया। यह गलती उस समय हुई जब मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा फेसबुक पर डाले गए एक शोक संदेश का अंग्रेजी में अनुवाद..
बेंगलुरू। एक बड़ी चूक में, मेटा (Meta) के स्वचालित अनुवाद टूल ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को मृत घोषित कर दिया। यह गलती उस समय हुई जब मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा फेसबुक पर डाले गए एक शोक संदेश का अंग्रेजी में अनुवाद किया गया।
असल में, यह पोस्ट कन्नड़ भाषा में लिखी गई थी और वरिष्ठ अभिनेत्री बी. सरोजा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया था। लेकिन मेटा के टूल ने इसे ग़लत तरीके से अंग्रेजी में अनुवाद कर दिया, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
गलत अनुवाद में लिखा गया..
"Chief Minister Siddaramaiah passed away yesterday multilingual star, senior actress B. Took darshan of Sarojadevi's earthly body and paid his last respects."
(मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का कल निधन हो गया, बहुभाषी स्टार और वरिष्ठ अभिनेत्री बी. सरोजा देवी के पार्थिव शरीर के दर्शन किए और अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।)
इस गंभीर गलती को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कड़ी आपत्ति जताई है और मेटा को आधिकारिक शिकायत भी भेजी गई है। सरकार ने मेटा से स्पष्टीकरण और सुधार की मांग की है।
यह घटना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऑटो-ट्रांसलेशन की खामियों और जिम्मेदारियों को लेकर एक बार फिर बहस का विषय बन गई है।
What's Your Reaction?