पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूर घायल

पंजाबी संगीत जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर हरमन सिद्धू, जो मात्र 37 वर्ष के थे, एक भीषण सड़क दुर्घटना में चल..

पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूर घायल
23-11-2025 - 09:27 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

मुंबई। पंजाबी संगीत जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर हरमन सिद्धू, जो मात्र 37 वर्ष के थे, एक भीषण सड़क दुर्घटना में चल बसे।
Paper Ya Pyar
फेम हरमन सिद्धू पटियाला से मानसा लौट रहे थे, तभी उनकी कार तेज़ रफ़्तार में एक ट्रक से जा टकराई। बताया गया है कि हादसा बेहद गंभीर था।

इस दुखद घटना ने उनके प्रशंसकों और संगीत उद्योग को गहरे सदमे में डाल दिया है। हरमन अपने पीछे अपनी पत्नी और एक छोटी बेटी को छोड़ गए हैं।

श्रद्धा कपूर 'इतः' की शूटिंग के दौरान घायल

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म इतः की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। यह फिल्म लक्ष्मण उटकर निर्देशित विठाबाई भाऊ मंग नरायणगांवकर की बायोपिक है। श्रद्धा इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री एक भव्य डांस सीक्वेंस की शूटिंग कर रही थीं, जिसे संगीतकार जोड़ी अजॉय-अतुल ने तैयार किया है। इस गाने में श्रद्धा नऊवारी साड़ी, भारी आभूषण और कमरपट्टा पहनकर लगातार कई कठिन स्टेप्स कर रही थीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, “एक स्टेप में श्रद्धा ने गलती से अपना पूरा वजन बाएं पैर पर डाल दिया और संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ीं।"

ध्यान देने वाली बात यह है कि श्रद्धा ने विठाबाई की युवा अवस्था को दर्शाने के लिए 15 किलो से अधिक वजन भी बढ़ाया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।