अखिल भारतीय भार्गव सभा का 135वाँ वार्षिक अधिवेशन 26, 27 और 28 दिसंबर को जयपुर में होगा
अखिल भारतीय भार्गव सभा का 135वाँ वार्षिक अधिवेशन इस बार ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी जयपुर में आयोजित होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं, जिसमें देश भर से भार्गव समाज के बंधुओं के जुटने की संभावना..
जयपुर। अखिल भारतीय भार्गव सभा का 135वाँ वार्षिक अधिवेशन इस बार ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी जयपुर में आयोजित होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं, जिसमें देश भर से भार्गव समाज के बंधुओं के जुटने की संभावना है।
ऑल इंडिया भार्गव सभा के सचिव संजय भार्गव ने बताया कि यह तीन दिवसीय ऐतिहासिक अधिवेशन आगामी 26, 27 और 28 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की गरिमा और भव्यता को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम के लिए गणेश बाग, मुहाना मंडी रोड, मानसरोवर, जयपुर को निश्चित किया गया है।
संजय भार्गव ने बताया कि "हमारी पहचान, हमारा गर्व" के भाव के साथ समाज के सभी सदस्यों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक अधिवेशन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इसे सफल बनाने के प्रयास करें।
उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन में मुख्य तौर पर विवाह परामर्श कार्यक्रम के साथ विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खेलों की प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, कैरम, क्रिकेट के साथ-साथ पिकल बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। संजय भार्गव ने बताया कि इसी अधिवेशन में ऑल इंडिया भार्गव सभा के चुनाव भी कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में देश भर से समाज बंधु-भगिनी पधारेंगे। इनके जयपुर के भार्गव समाज की ओर से अल्पतम दरों पर ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
What's Your Reaction?