“रूसी तेल सौदे पर भारत को ‘भारी टैरिफ’ की चेतावनी” — अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर दावा दोहराया कि भारत अब रूस के साथ तेल व्यापार नहीं करेगा। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें यह आश्वासन दिया है कि भारत “अब रूसी तेल का सौदा नहीं करेगा।” साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भारत ने रूसी तेल का आयात जारी रखा, तो उसे “भारी टैरिफ (Massive Tariffs)” का सामना करना पड़ेगा..
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर दावा दोहराया कि भारत अब रूस के साथ तेल व्यापार नहीं करेगा। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें यह आश्वासन दिया है कि भारत “अब रूसी तेल का सौदा नहीं करेगा।” साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भारत ने रूसी तेल का आयात जारी रखा, तो उसे “भारी टैरिफ (Massive Tariffs)” का सामना करना पड़ेगा।
ट्रंप ने एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की, और उन्होंने कहा कि वह अब रूसी तेल का सौदा नहीं करने जा रहे हैं।”
यह इस सप्ताह तीसरी बार है जब ट्रंप ने यह दावा किया है।
ट्रंप का यह बयान उस समय आया है जब अमेरिका और भारत के बीच रूसी तेल आयात को लेकर कूटनीतिक तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।
What's Your Reaction?