“सौहार्द, सुख और समृद्धि से जगमगाए हर जीवन” — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशवासियों को दिवाली संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कामना की कि यह रोशनी का पर्व लोगों के जीवन को “सौहार्द, खुशी और समृद्धि” से आलोकित करे..

“सौहार्द, सुख और समृद्धि से जगमगाए हर जीवन” — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशवासियों को दिवाली संदेश
20-10-2025 - 11:08 AM

नयी दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कामना की कि यह रोशनी का पर्व लोगों के जीवन को सौहार्द, खुशी और समृद्धि” से आलोकित करे।

प्रधानमंत्री ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, दिवाली के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह प्रकाश पर्व हमारे जीवन को सौहार्द, सुख और समृद्धि से भर दे। हमारे चारों ओर सकारात्मकता की भावना प्रबल रहे — यही मेरी कामना है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों से स्वदेशी उत्पाद” खरीदने की अपील भी की, ताकि भारतीय निर्माताओं और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन मिले।

उन्होंने कहा, इस उत्सव के मौसम को हम 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत, रचनात्मकता और नवाचार का उत्सव बनाएं। भारतीय उत्पाद खरीदें और गर्व से कहें — यह स्वदेशी है!’ आप जो भी स्वदेशी सामान खरीदें, उसे सोशल मीडिया पर साझा करें, ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हों।”

योगी आदित्यनाथ ने भी दी शुभकामनाएँ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दिवाली की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व सत्य की शाश्वत विजय का पवित्र प्रतीक” है।

उन्होंने कहा, दिवाली के इस भव्य पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ! दीपावली केवल दीप प्रज्वलन का उत्सव नहीं, बल्कि आत्मा में आशा की किरण, समाज में सौहार्द की धड़कन और राष्ट्र पुनर्जागरण का संकल्प है। भगवान श्रीराम और माता जानकी की कृपा से न केवल हमारे घर, बल्कि हमारे हृदय भी आलोकित हों। हर जीवन में आस्था, उत्साह और ऊर्जा का दीप प्रज्वलित हो — यही मेरी प्रार्थना है। जय जय सियाराम!”

अयोध्या ने रचा विश्व रिकॉर्ड

इस बीच, दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर अयोध्या ने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बना ली। यहाँ 26 लाख से अधिक दीपक जलाकर विश्व का सबसे बड़ा दीपोत्सव मनाया गया और सर्वाधिक सरयू आरती आयोजित की गई।

यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और अयोध्या जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया गया। गिनीज़ रिकॉर्ड के अनुसार, सरयू नदी के तट पर 26,17,215 दीपक एक साथ जलाए गए। कई प्रतिभागियों ने एक साथ दीया परिक्रमा में हिस्सा लिया। अधिकारियों के मुताबिक, 30,000 से अधिक स्वयंसेवक  जिनमें विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और विभिन्न विभागों के छात्र शामिल थे, इस दीप प्रज्ज्वलन और परिक्रमा गतिविधि में सम्मिलित हुए।

दीयों को एक विशेष पैटर्न में सजाया गया ताकि गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों द्वारा सटीक गिनती और सत्यापन किया जा सके। इसके अलावा, 17 अक्टूबर की शाम को आयोजित सरयू आरती में 2,128 श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।