आईएस की अपील पाकिस्तान, बांग्लादेश और मलेशिया के मुसलमान भारत पर आतंकी हमले करें

आईएस की अपील पाकिस्तान, बांग्लादेश और मलेशिया के मुसलमान भारत पर आतंकी हमले करें
15-09-2022 - 09:23 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

एनक्रिप्टेड सोशल मीडिया के जरिये इस्‍लामिक स्‍टेट ने मुस्लिमों से कहा है कि वे मिलकर भारत पर आतंकी हमलों को अंजाम दें। मैसेज में स्पष्ट कहा गया है कि इस्लामिक स्टेट का मकसद भारत में इस्लाम की रक्षा करना है और भारत में इस्लाम को निशाना बनाया जा रहा है।

इस मैसेज में अबु उमर-अल मुजाहिर उपनाम वाले प्रवक्‍ता की तरफ से दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के मुसलमानों से साथ आने की अपील की गई है। मुजाहिर ने कहा, 'डर ने आप सबको खा लिया है और इसलिए अपने धर्म की रक्षा करने में आप सबकी हिम्‍मत खत्‍म हो गई है। साथ ही अब आपके अंदर अपने दुश्‍मन से भी लड़ने की ताकत नहीं बची है।' मुजाहिर ने अरबी भाषा में 32 मिनट का यह भाषण जारी किया है। इसमें उसने भारत के मुसलमानों को केंद्र में रखा है। उसने पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश, फिलीपींस, मलेशिया, इंडोनेशिया और सिंगापुर में रह रहे मुसलमानों को विशेष रूप से संबोधित किया है।

इससे पहले इस भाषण के कुछ ही मिनट पहले एक वीडियो जारी किया गया था। इसमें आईएस के आतंकी उन कुर्दिश सैनिकों को मारने की बात कह रहे थे जिन्‍हें युद्धबंदी बनाया गया है। जब से यह आतंकी संगठन सामने आया है तब से ही यह कई लोगों को बेदर्दी से मौत के घाट उतार चुका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।