स्टेशन पर इंतजार कर रहा था पति, दरिंदे ने महिला को ट्रेन से नीचे फेंका

स्टेशन पर इंतजार कर रहा था पति, दरिंदे ने महिला को ट्रेन से नीचे फेंका
03-09-2022 - 08:24 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर नशे में धुत शख्स ने एक 30 साल की महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई और उसका 9 साल का बेटा अकेले कोच में रह गया। वारदात करने वाला शख्स महिला को धकेलने के बाद खुद भी चलती ट्रेन से बाहर कूद गया। ट्रेन जब फतेहाबाद के टोहाना कस्बे में स्टेशन पर पहुंची तो महिला के पति ने बच्चे को अकेला देखा। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। फतेहाबाद पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी घायल है और अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने कहा कि ट्रेन के कोच में 3 लोग ही सफर कर रहे थे।
मनदीप कौर रोहतक में मायके से 9 साल के बच्चे के साथ पति हरजिंदर सिंह के पास वापस आ रही थी। इसी ट्रेन में 27 साल की उम्र का संदीप भी सफर कर रहा था। संदीप ने शराब पी रखी थी और उसने मनदीप कौर के साथ छेडख़ानी शुरू की। इस पर मनदीप कौर ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद संदीप ने मनदीप कौर को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया और खुद भी वहां से कूदकर भागने की कोशिश की।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।