"उद्धव सत्ता के लिए बेताब, गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं": एकनाथ शिंदे का तीखा हमला
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला करते हुए उन्हें "धोखेबाज़" और "सत्ता के लिए बेताब" बताया। मुंबई में शिवसेना के 59वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिंदे ने कहा कि उद्धव सत्ता के लिए किसी से भी हाथ ..
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला करते हुए उन्हें "धोखेबाज़" और "सत्ता के लिए बेताब" बताया। मुंबई में शिवसेना के 59वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिंदे ने कहा कि उद्धव सत्ता के लिए किसी से भी हाथ मिला सकते हैं और गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं।
उद्धव ठाकरे पर सीधा वार
शिंदे ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) से गठबंधन की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "वह इतने बेताब हैं कि अब गठबंधन की भीख मांग रहे हैं।"
शिंदे ने कहा कि वास्तविक शिवसेना वही है, जिसके पास "धनुष-बाण" का चुनाव चिन्ह और जनता का समर्थन है। उन्होंने कहा, "हमने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा की रक्षा की है, जबकि दूसरी तरफ सत्ता की भूख है।"
"हममें आत्मविश्वास है, उनमें अहंकार"
शिंदे ने कहा, "हमारे पास आत्मविश्वास है, जिसने हमें सफलता दिलाई। जबकि उनके पास अहंकार है, जिसने उन्हें बर्बाद कर दिया।"
उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे हमेशा कांग्रेस का विरोध करते थे, लेकिन सत्ता के लिए उद्धव ठाकरे कांग्रेस के साथ जा मिले। शिंदे मे कहा, "शिवसेना (यूबीटी) ने मराठी जनता, शिवसेना मतदाताओं और हिंदुत्व के साथ विश्वासघात किया है।"
उद्धव ठाकरे पर व्यक्तिगत हमला
शिंदे ने कहा, "मैंने आज तक उद्धव ठाकरे जैसा धोखेबाज़ नहीं देखा, जो सिर्फ पैसे और सत्ता के लिए अपना रंग बदलता है। उन्होंने कहा, जो सत्ता के लिए मजबूर है, वह बालासाहेब ठाकरे का वारिस नहीं हो सकता।"
उन्होंने ठाकरे की उस टिप्पणी पर भी तंज कसा जिसमें उन्होंने कहा था "मुझे मार दो"। उन्होंने कहा, "सिर्फ बोलने से कुछ नहीं होता। शेर जैसा दिल और कलाई में ताकत चाहिए। जिसे लोग पहले ही खत्म कर चुके हैं, उसे हम कैसे मारें? मैंने तो तुम्हारी घोड़ा-गाड़ी पलट दी और घोड़े भी अपने साथ ले गया।"
हिंदुत्व और BMC पर टिप्पणी
शिंदे ने कहा, "BMC इन्हें 'सोने का अंडा देने वाली मुर्गी' लगती है। उनकी आत्मा BMC के खजाने में है, हमारी आत्मा हिंदुत्व में। हम सत्ता के लिए हिंदुत्व से कभी समझौता नहीं करेंगे।"
ठाकरे के उस बयान पर भी हमला किया जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने हिंदुत्व नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा, "क्या हिंदुत्व कोई टी-शर्ट है, जो जब चाहा पहन लिया और जब चाहा उतार दिया?"
मोदी, शाह और कांग्रेस को लेकर तीखे सवाल
शिंदे ने कहा, "तुम बालासाहेब को 'हिंदू हृदय सम्राट' कहने से भी झिझकते हो। जो लोग मोदी और शाह को गालियाँ देते हैं, उन्हीं के साथ मिलकर काम करते हो, जबकि इन्होंने राम मंदिर और धारा 370 हटाकर बालासाहेब का सपना पूरा किया।"
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सेना पर सवाल उठाती है और उसके नेता पाकिस्तान में भारत विरोधी बयान देते हैं। शिंदे ने कहा, "क्या आप भारतीय हैं या पाकिस्तानी एजेंट? राहुल गांधी पाकिस्तान में हीरो बन गए हैं लेकिन भारत में जीरो हैं।"
अलीगढ़ हमले पर ठाकरे की चुप्पी
"जब पहलगाम में मराठी पर्यटकों की हत्या हुई थी, तब आप कहां थे? आपका मराठी प्रेम और देशभक्ति उस समय क्यों नहीं दिखा?"
पार्टी की नई पहल
- शिंदे ने बताया कि Operation Sindoor के बाद उनके बेटे डॉ श्रीकांत शिंदे और राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने ऑल-पार्टी डेलीगेशन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
- महिलाओं के लिए "लाडकी बहन" योजना के बाद अब पार्टी ने "लाडकी सून" (बहू) योजना शुरू की है, जो घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की मदद करेगी।
स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी
उन्होंने दावा किया कि पूर्व शिवसेना के 50 पूर्व पार्षद अब उनके साथ आ गए हैं और पार्टी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पूरी ताकत से उतरेगी।
"विधानसभा चुनाव के नतीजों से विचलित न हों, अब स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी में जुट जाएं।"
"बालासाहेब की विचारधारा ही हमारी असली संपत्ति है।"
What's Your Reaction?