छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल बोले, डरो मत, अगर ईडी या इनकम टैक्स वाले परेशान करें तो एफआईआर कराओ, एक्शन होगा..!

छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल बोले, डरो मत, अगर ईडी या इनकम टैक्स वाले परेशान करें तो एफआईआर कराओ, एक्शन होगा..!
27-09-2022 - 11:55 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग के इन दिनों दनादन मारे जा रहे छापों से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी परेशान हो उठे हैं। उन्होंने भिलाई में चल रहे अग्रसेन महोत्सव-2022 में आयोजित कार्यक्रम में इन केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर कहा है कि लोगों को ईडी और आईटी के अधिकारियों से डरने की जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ में रिपोर्ट करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

बघेल ने कहा, 'हम कब तक डरेंगे? हम इसे कब तक बर्दाश्त करेंगे? डीआरआई, ईडी, आईटी से डरने की जरूरत नहीं है। अगर आपको अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है, तो छत्तीसगढ़ सरकार के प्रमुख के रूप में मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, राज्य के किसी भी थाने में इन एजेंसियों के अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'

उन्होंने कहा, 'आजकल सवाल करना गुनाह हो गया है। अगर आप इन दिनों कोई प्रश्न पूछते हैं तो आपको धर्म-विरोधी या राष्ट्र-विरोधी करार दिया जाएगा। इस देश में आज प्रश्न पूछना प्रतिबंधित है। बघेल ने कहा कि अगर कोई गलत करे तो उसे सजा दो लेकिन आप डर का माहौल बनाकर सरकार नहीं चला सकते। आज पूरे देश में यही माहौल है। ईडी और आईटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा में इनके खिलाफ प्रस्ताव पारित होता है तो लोग सड़कों पर उतर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।