जयपुर में पश्चिम क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, राजस्थान ने पहले मैच में अहमदाबाद को 9 रन से हराया
भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग की पश्चिम क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 मार्च 2026 को जयपुर के जयपुरिया क्रिकेट अकादमी में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हक़) कार्यालय के तत्वावधान में किया जा..
जयपुर। भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग की पश्चिम क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 मार्च 2026 को जयपुर के जयपुरिया क्रिकेट अकादमी में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हक़) कार्यालय के तत्वावधान में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में प्रधान महालेखाकार प्रवीन्द्र यादव ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, जबकि महालेखाकार रामावतार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
मनोरंजन क्लब के अध्यक्ष अक्षय मोहन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मेजबान पीएजी राजस्थान सहित कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। इनमें नागपुर, मुंबई, अहमदाबाद, राजकोट, ग्वालियर, रायपुर और भोपाल की टीमें शामिल हैं। सभी टीमें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामावतार शर्मा ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ-साथ कार्यालयीन जीवन में भी टीमवर्क और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं प्रधान महालेखाकार प्रवीन्द्र यादव ने सभी टीमों को शानदार प्रदर्शन कर अपने-अपने कार्यालय का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
पहले मैच में राजस्थान की जीत
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला गत वर्ष की विजेता टीम पीएजी राजस्थान और एजी अहमदाबाद के बीच खेला गया। अहमदाबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट पर 232 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में अहमदाबाद की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 रन से मैच हार गई। राजस्थान के अंकित लाम्बा ने 41 गेंदों में 72 रन की शानदार पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अन्य मैचों के परिणाम
दूसरे मुकाबले में एजी नागपुर ने एजी भोपाल को 62 रन से हराया। नागपुर के अजहर शेख को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
तीसरे मैच में एजी राजकोट ने एजी ग्वालियर को 57 रन से पराजित किया। राजकोट के अर्पित बसावड़ा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
चौथे मुकाबले में एजी रायपुर ने एजी मुंबई को 6 विकेट से हराया। रायपुर के आशुतोष सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के नॉकआउट मुकाबले 17 मार्च को जयपुरिया अकादमी और अनन्तम अकादमी में खेले जाएंगे।
What's Your Reaction?