भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष? मोदी, राजनाथ और शाह ने की अहम बैठक, संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू होने के संकेत

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संगठनात्मक चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के संगठन महासचिव बी. एल. संतोष मौजूद थे..

भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष? मोदी, राजनाथ और शाह ने की अहम बैठक, संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू होने के संकेत
18-04-2025 - 11:44 AM

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संगठनात्मक चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के संगठन महासचिव बी. एल. संतोष मौजूद थे।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है

 इससे पहले मंगलवार को, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने BJP अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर इस मुद्दे को लेकर तीन घंटे लंबी चर्चा की थी।

क्यों हो रही है देरी?

भाजपा के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 3 वर्षों का होता है।
जेपी नड्डा जनवरी 2020 से अध्यक्ष हैं और उन्हें पहले ही कार्यकाल में विस्तार मिल चुका है।
हालांकि, 2025 तक चुनाव पूरे हो जाने थे, लेकिन हरियाणा सहित अन्य राज्यों में चुनावों के कारण देरी हुई है।

संभावित बदलाव: संगठन और सरकार दोनों में फेरबदल

  • 20 अप्रैल के बाद कभी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
  • पार्टी 15 राज्यों में नए अध्यक्ष तय कर चुकी है, जबकि 6 अन्य राज्यों में इस सप्ताह के अंत तक नए अध्यक्ष घोषित किए जा सकते हैं।
  • हालिया बैठकों में उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख राज्यों के लिए नामों पर चर्चा हुई है।
  • संगठन से कई प्रमुख चेहरों को सरकार में शामिल किया जा सकता है, जबकि कुछ मौजूदा मंत्रियों को संगठन में लाया जा सकता है

PM मोदी का जम्मू दौरा स्थगित

इन महत्वपूर्ण बैठकों और संगठनात्मक फेरबदल की तैयारियों के चलते प्रधानमंत्री मोदी का 19 अप्रैल का जम्मू-कश्मीर दौरा फिलहाल टाल दिया गया है। वे जम्मू वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।